लाइव न्यूज़ :

निर्वाचन आयोग का प्रशिक्षण निकाय बांग्लादेश के चुनाव अधिकारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन करेगा

By भाषा | Updated: November 29, 2021 21:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर भारत निर्वाचन आयोग के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण निकाय भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं चुनाव प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीईएम) बांग्लादेश चुनाव आयोग (बीईसी) के अधिकारियों के लिए दो हफ्ते चलने वाला क्षमता विकास कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा कि यह बांग्लादेश चुनाव आयोग के चुनाव आयोग सचिवालय परियोजना को मजबूत करने और क्षमता विकास का एक हिस्सा है।

इसे मार्च-अप्रैल 2020 में आयोजित करने की योजना थी। हालांकि, इसे कोविड-19 महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था।

अध्ययन दौरे का उद्देश्य प्रतिभागियों को चुनाव के बेहतर प्रबंधन के लिए सर्वोत्तम कार्यप्रणाली से परिचित कराना है, खासकर मतदाता पंजीकरण, मतदाता शिक्षा, प्रचार, चुनाव कराने, मतों की गिनती और परिणामों की घोषणा में।

प्रतिनिधिमंडल चुनाव प्रबंधन के विभिन्न विषयों पर अपने देश की कार्यप्रणाली को भी साझा करेगा। दूसरे बैच को 20 से 31 दिसंबर तक प्रशिक्षण दिया जाना है।

यह कोविड महामारी के बाद व्यक्तिगत रूप से शामिल होकर प्रशिक्षण लेने वाला दूसरा कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो