लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, चुनाव आयोग ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस

By विनीत कुमार | Updated: September 25, 2020 08:57 IST

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज तारीखों का ऐलान निर्वाचन आयोग की ओर से किया जा सकता है। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुलाई गई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए आज हो सकता है तारीखों का ऐलान29 नवंबर को खत्म हो रहा है बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान आज किया जा सकता है। चुनाव आयोग ने दरअसल आज प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ये प्रेस कॉन्फ्रेंस दिन में 12.30 बजे बुलाई गई है। पिछली बार पांच चरणों में चुनाव हुए थे।

कोरोना संकट के बीच देश में ये पहला चुनाव होगा। ऐसे में निर्वाचन आयोग ने विशेष तैयारी के संकेत पहले ही दे दिए हैं। इसके तहत मतदान केंद्रों की तादाद भी बढ़ाई दी गई है। कोविड-19 के असर के कारण एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1500 से घटकर अब 1000 की गयी है। साथ ही मतदान केंद्रों की संख्या 65000 से बढ़कर 100000 हो गयी है।

गौरतलब है कि पूर्व में कोरोना महामारी को देखते हुए कई पार्टियां इसे टालने की मांग कर रही थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने कहा था कि इसे निर्धारित समय पर कराया जाएगा।

बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 29 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने 4 सितंबर को बताया था कि बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 लंबित उपचुनावों को भी कराने का फैसला किया गया है।

बिहार में वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उप चुनाव होना है। वहीं 64 विधानसभा सीटों में मध्य प्रदेश की 27 सीटें शामिल हैं, जहां उप चुनाव होना है। इन 27 सीटों में से अधिकतर कांग्रेस के बागी सदस्यों के पार्टी तथा विधानसभा से इस्तीफा देने और भाजपा में शामिल होने के बाद खाली हुईं थीं।

गौरतलब है कि आयोग चुनाव कराने को लेकर पहले ही अपनी गाइडलाइन जारी कर चुका है। चुनाव आयोग की तरफ से गाइडलाइन के मुताबिक विधानसभा चुनाव के लिए ऑनलाइन नामांकन भरने होंगे। साथ ही अन्य नियमों का भी पालन कड़ाई से करना होगा।

चुनाव प्रचार के दौरान डोर-टू-डोर कैंपन में भी अधिक से अधिक पांच लोगों की इजाजत है। रोड शो में एक काफिले में 10 की जगह पांच गाड़ियों की टुकड़ियां बनानी होंगी। साथ ही कोविड-19 से जुड़े नियमों के साथ रैली और सार्वजनिक सभाओं को आयोजित करने की इजाजत दी गई है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष