लाइव न्यूज़ :

महिला ने प्यार से बंदरों को खिलाया अंगूर, लोगों ने कहा - ये अमीर नहीं पर इनका दिल बहुत बड़ा, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 22, 2021 17:54 IST

इंसान और जानवर के बीच भी एक अनोखा रिश्ता होता है । ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। इसमें एक महिला बंदरों को प्यार से अंगूर खिला रही है और बंदर भी अलग अंदाज में उसे खा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर महिला द्वारा बंदरों को खिलाए जा रहे अंगूर का वीडियो वायरल हो रहा हैइस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर कई कमेंट भी आ रहे हैं, 18 हजार से ज्यादा लाइक्स

मुंबई: इंसान और जानवरों के बीच एक खास रिश्ता होता है । दोनों एक- दूसरे की भावनाओं को समझते है । सोशल मीडिया पर आपने अक्सर जानवर और इंसानों की ऐसी वीडियोज वायरल होते देखे होंगे, जिसमें आप दोनों के बीच प्यार को महसूस कर सकते है ।

ऐसा ही एक वीडियो द बेटर इंडिया ने शेयर किया है, जिसे देखकर  आप भी कहेंगे कि वाकई कुछ लोग जानवरों से बेहद प्यार करते हैं और वह पैसों से ज्यादा अमीर ना हो लेकिन उनका दिल बहुत बड़ा होता है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला बंदरों को बड़े प्यार से अंगूर खिलाते हुए नजर आ रही है ।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है और लोग इस महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक महिला जो फल बेच रही है । उसके पास कुछ बंदर आ जाते हैं, तो वह प्लेट में अंगूर रखकर बंदरों को खिलाने लगती है ।

बंदर भी झूलते-झूलते मस्त अंदाज में अंगूर खाते हैं लेकिन खास बात यह है कि बंदर भी प्लेट से एक-एक करके अंगूर उठा रहे हैं ना कि छीन रहे हैं।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है । लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं । अब तक इस वीडियो पर 18 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं ।साथ ही लोग इस वीडियो पर ढेरों कमेंट भी कर रहे हैं । एक यूजर ने लिखा कि 'नेक काम करने के लिए आपको अमीर होना जरूरी नहीं है' । वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि 'काश मैं भी इस तरह का काम कर सकूं' ।

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा