लाइव न्यूज़ :

दुखद: मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते कार में लॉक हो गया आठ साल का बच्चा, दम घुटने से हुई मौत

By भाषा | Updated: June 19, 2021 10:30 IST

बच्चे की मौत से परिवार वाले सदमे में हैं। अचानक हुए इस अनहोनी पर किसी भी सदस्य को विश्वास नहीं हो पा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकार का गेट बंद होने पर दम घुटने के कारण कृष्णा की मौत हो गई थी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक गांव में मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते आठ साल का एक बच्चा कार में जाकर बैठ गया, और कार लॉक हो जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और दम घुट जाने से उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के अनुसार थाना रिफाइनरी के गांव बरारी का निवासी रिंकू अग्रवाल का बेटा कृष्णा उसका मोबाइल लेकर खेलने चला गया । उन्होंने बताया कि बहुत देर हो जाने के बावजूद जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोज होने लगी ।

उन्होंने बताया कि सभी सदस्यों ने उसे आसपास के घरों में भी ढूंढा, परंतु वह न मिला। अधिकारी ने बताया कि दो घण्टे ढूंढने के बाद वह किसी को बाहर खड़ी कार में लेटा पाया। खोलकर देखा गया तो वह बेहोश था।

उन्होंने बताया कि उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि अन्य घटनाक्रमों में बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार को हथियारों के बल पर बलदेव थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर दो दंपतियों को लूट लिया।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल