लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले के काफिले के आठ वाहनों पर जुर्माना, नो पार्किंग जोन में खड़े मिले

By भाषा | Updated: August 25, 2019 18:09 IST

अधिकारी के मुताबिक उसके बाद इन आठ वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जुर्माना किया गया। उनमें कुछ एसयूवी वाहन भी थे।

Open in App

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सांसद सुप्रिया सुले के काफिले में शामिल आठ वाहनों पर महाराष्ट्र के सोलापुर में नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़ा पाये जाने पर जुर्माना किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह सूचना दी। यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर सोलापुर में सुले ने मंगलवार को डफरिन चौक पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हॉल में विधानासभा चुनाव से पहले जनसंपर्क अभियान ‘संवाद तैशी’ में हिस्सा लिया था।एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो इलाके में यातायात जाम लग गया। उस पर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजकों से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के हॉल के बाहर नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों को हटाने को कहा। बार बार अनुरोध किये जाने के बाद भी इन वाहनों को नहीं हटाया गया। अधिकारी के मुताबिक उसके बाद इन आठ वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत जुर्माना किया गया। उनमें कुछ एसयूवी वाहन भी थे।अधिकारी ने कहा कि इन वाहनों में राकांपा के नाम पर दर्ज एक वाहन और एक अन्य वाहन शामिल थे जिससे बारामती की लोकसभा सदस्य सुले इस कार्यक्रम के लिए पहुंची थीं। उन्होंने कहा, ‘‘ हम पक्का नहीं है कि कोई वाहन सांसद का था या नहीं।’’ हालांकि राकांपा की युवा शाखा के कुछ सदस्यों ने दावा किया कि वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई और जगह नहीं थी और उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पुलिस ने जानबूझकर की।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?