लाइव न्यूज़ :

नियुक्ति में अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक समेत आठ शिक्षक बर्खास्त

By भाषा | Updated: December 20, 2021 16:15 IST

Open in App

देवरिया (उप्र), 20 दिसंबर उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने नियुक्ति में अनियमितता मिलने पर प्रधानाध्यापक समेत आठ शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है।

इस संबंध में विद्यालय प्रबंधक को इन दोषी कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार राय ने सोमवार को बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व देवरिया जिले के सलेमपुर स्थित मां रेशमा देवी कुंवरि बालिका विद्यालय, मनिहारी में अनियमित नियुक्ति की शिकायत मिली थी। जांच में संबंधित संस्था प्रबंधक एवं प्रभावित हो रहे शिक्षकों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया गया।

उन्होंने बताया कि जांच में यह पुष्टि हुई कि प्रधानाध्यापिका रीता पांडेय की नियुक्ति के समय प्रस्तुत अध्यापन प्रमाण पत्र सही नहीं है। विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक नीतू, प्रियंका दूबे, विजय कुमार तिवारी की नियुक्ति में निर्धारित न्यूनतम अर्हता संबंधी प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सहायक अध्यापक प्रियंका मणि त्रिपाठी, अमित कुमार सिंह, दिनेश मिश्र एवं अभिषेक कुमार शाही की अध्यापक पद पर नियुक्ति संस्था में बिना पद सृजन के की गई थी और आरक्षण संबंधी प्रावधानों का उल्लंघन किया गया। इसलिए नियमों के मुताबिक दोषियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर