अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

By भाषा | Published: December 11, 2020 10:07 AM2020-12-11T10:07:59+5:302020-12-11T10:07:59+5:30

Eight new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands | अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले

पोर्ट ब्लेयर, 11 दिसंबर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के आठ नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,791 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से 61 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पांच मामलों की जानकारी संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की तलाश के दौरान हुई और तीन ने हाल में यात्रा की थी।

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को पांच मरीज संक्रमण मुक्त हुए और अब तक कुल स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,652 हो गई। यहां अब 78 लोगों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Eight new cases of Kovid-19 in Andaman and Nicobar Islands

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे