लाइव न्यूज़ :

Eid-Ul-Fitr 2022: नहीं हुआ चांद का दीदार, मरकजी चांद कमेटी का ऐलान- अब 3 मई को मनाई जाएगी ईद

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2022 20:55 IST

लखनऊ ईदगाह के इमाम की ओर से जानकारी दी गई है कि ईद उल फितर की नमाज लखनऊ के ईदगाह में 3 मई को सुबह 10 बजे होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ के इमाम ने कहा- कल 30वां रोजा है और ईद-उल -फितर 3 मई 2022 को होगीईद उल फितर की नमाज लखनऊ के ईदगाह में 3 मई को सुबह 10 बजे होगी

लखनऊ: ईद-उल-फितर अब 3 मई, मगलवार को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी कमेटी के मुताबिक रविवार शाम को चांद का दीदार न होने के कारण ईद अब 3 मई को मनाई जाएगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ईदगाह के इमाम काजी-ए-शहार मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने रविवार को यह ऐलान किया कि रमजान-उल-मुबारक 1443 हिजरी, 1 मई 2022 को शव्वाल का चांद नहीं हुआ है। इसलिए कल 30वां रोजा है और ईद-उल -फितर 3 मई 2022 को होगी। इमाम की ओर से जानकारी दी गई है कि ईद उल फितर की नमाज लखनऊ के ईदगाह में 3 मई को सुबह 10 बजे होगी। 

वहीं फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने मीडिया को बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में ईद का चांद नज़र नहीं आया है, इसलिए ईद का त्योहार मंगलवार तीन मई को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश,, बंगाल, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान समेत किसी भी राज्य से चांद दिखने की खबर नहीं मिली है। 

 

सऊदी अरब में सोमवार को ईद मनाई जाएगी। शनिवार को यहां चांद का दीदार नहीं हुआ था जिसके बाद रविवार को भी यहां रोजा रखा गया था। सऊदी के अलावा अन्य खाड़ी देशों में सोमवार को ईद मनाई जा सकती है।  

रमजान माह के खत्म होने के बाद चांद के दीदार के बाद अगले दिन ईद उल फितर मनाने की परंपरा है। मान्यता है कि इस दिन पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब ने बद्र के युद्ध में शानदार विजय हासिल की थी। मान्यता है कि इस युद्ध को जीतने के बाद हर साल ईद मनाई जाती है। 624 ई. में पहलीबार ईद-उल-फितर मनाया गया था।

टॅग्स :ईदलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी