लाइव न्यूज़ :

एगरा ब्लास्ट मामला: अवैध पटाखा कारखाने में ब्लास्ट मामले में एगरा थाने पर एक्शन, थाना प्रभारी निरीक्षक का हुआ तबादला

By अंजली चौहान | Updated: May 19, 2023 17:31 IST

एगरा थाना क्षेत्र के खादिकुल गांव में मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से पूरे इलाके में सनसनी मच गई।

Open in App
ठळक मुद्देएगरा बम विस्फोट मामले में एगरा थाना क्षेत्र प्रभारी का तबादला अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाके के कारण 10 लोगों की मौत मरने वालों में आरोपी फैक्ट्री मालिक भी शामिल

एगरा: पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर के एगरा थाना क्षेत्र स्थित एक अवैध पटाखा कारखाने में धमाके के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में करीब नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मामला सामने आने के बाद इसकी जांच सीआईडी समेत मानवाधिकार आयोग कर रही है। इस बीच खबर है कि एगरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक मौसम चक्रवर्ती का तबादला हो गया है।

मौसम चक्रवर्ती की जगह स्वपन गोस्वामी को थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। 

दरअसल, 16 मई को पूर्वी दिनीपुर जिले के खादिकुल गांव में उसके पटाखा कारखाने में हुए बड़े विस्फोट के दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अभी भी इलाज चल रहा है।

वहीं, हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में अधिकारियों ने जांच में पाया कि कृष्णपाड़ा बाग उर्फ ​​भानु बाग अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक है जो कि हादसे में खुद भी बुरी तरह से झुलस गया था।

हादसे में घायल होने के कारण ​​भानु बाग का कटक के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार 19 मई को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाग की मौत के साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। 

मालूम हो कि बीते गुरुवार को मानवाधिकार की टीम घटनास्थल पर पहुंची और हालातों का जायजा लिया।

इस दौरान मानवाधिकार आयोग के एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि अभी घटना की प्रारंभिक जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद इसकी एक विस्तृत रिपोर्ट दो से तीन दिनों के भीतर आयोग को सौंपी जाएगी। 

बता दें कि सीआईडी ने विस्फोट के सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में कृष्णापाड़ा बाग उर्फ ​​भानु बाग भी शामिल था जिसकी अब मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार, भानु बाग एक स्थानीय टीएमसी नेता है और 2013-18 से पंचायत सदस्य था। उसे ममता बनर्जी से सुरक्षा मिली हुई है।

पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी और मालिक को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और चार्जशीट दायर की गई थी।

टॅग्स :पश्चिम बंगालWest Bengal Policeबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारतBengal SIR: समीक्षा प्रक्रिया के बाद पूर्व सांसद तरुण मंडल का नाम मतदाता सूची से हटा

भारतWest Bengal Election 2026: चुनाव से पहले जारी हुई पहली SIR सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट, नामों की कटौती पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप