लाइव न्यूज़ :

मैसुरु सामूहिक बलात्कार मामले के अपराधियों को पकड़ने के प्रयास जारी: कर्नाटक के गृह मंत्री

By भाषा | Updated: August 26, 2021 16:15 IST

Open in App

कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार और पुलिस विभाग ने मैसुरु में हुई सामूहिक बलात्कार की घटना को ‘‘गंभीरता’’ से लिया है और अपराधियों को पकड़ने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि वह घटनाक्रम और हालात का जायजा लेने के लिए स्वयं भी बृहस्पतिवार को मैसुरु जाएंगे। ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘‘यह घटना (मंगलवार को) रात करीब साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच हुई और पीड़िता अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका ठीक से उपचार किया जा रहा है। (बुधवार को) दोपहर 12 बजे प्राथमिकी दर्ज की गई। (पीड़िता) सदमे मे हैं, इसलिए हम उसका बयान पूरी तरह दर्ज नहीं कर पाए हैं, लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और (अपराधियों को) पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।’’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एडीजीपी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) प्रताप रेड्डी को बेंगलुरु से भेजा है और मैसुरु पुलिस आयुक्त एवं वरिष्ठ अधिकारियों से अलग-अलग टीम गठित करके जांच करने, अपराधियों को पकड़ने और उन्हें न्याय के दायरे में लाने के लिए कहा गया है।’’ मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘अभी तक किसी की गिरफ्तारी की कोई सूचना नहीं मिली है और गिरफ्तारी होने पर इसकी जानकारी दी जाएगी।’’ मैसुरु में चामुंडी हिल के निकट पांच लोगों ने एक कॉलेज छात्रा से मंगलवार को कथित रूप से बलात्कार किया और यह मामला बुधवार को सामने आया। आरोपियों ने लड़की के पुरुष मित्र पर भी हमला किया। पीड़िता और उसके मित्र का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मंत्री ने कहा कि मैसुरु एक पर्यटन स्थल है, जहां हजारों लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि यह घटना ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ है और इसने ‘‘हमारा सिर शर्म से झुका’’ दिया है। उन्होंने पुलिस की गश्त के अभाव के कारण इस प्रकार की घटना होने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह आज मैसुरु जा रहे हैं और वह शुक्रवार को वहां अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेंगे और यदि कमियां हैं, तो उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। ज्ञानेंद्र ने कांग्रेस द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा जाने को लेकर लगाए गए आरोपों के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे इस प्रकार की घटना पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी घटना नहीं है, जिस पर राजनीति की जाए। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि इस प्रकार की घटना पुन: न होने पाए। क्या कांग्रेस के शासन में सब कुछ बहुत अच्छा था?’’ पीड़िता के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि प्राप्त हुई सूचना के अनुसार, पीड़िता की हालत ठीक है, लेकिन वह सदमे में है। उन्होंने एक अन्य प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘पुलिस चौकन्नी है। हमने इस घटना को गंभीरता से लिया है... उसके (पीड़िता के) माता-पिता आ गए हैं। मेरी जानकारी के अनुसार, वह महाराष्ट्र से है। उसके बारे में इससे अधिक जानकारी साझा करना उचित नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर