लाइव न्यूज़ :

ED Summons Robert Vadra: मुश्किल में राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा?, हरियाणा के शिकोहपुर में भूमि सौदे का मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 15, 2025 11:39 IST

ED Summons Robert Vadra: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कारोबारी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन के मामले में मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया।

Open in App
ठळक मुद्देजांच हरियाणा के शिकोहपुर में एक भूमि सौदे से जुड़ी है।धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी।एजेंसी ने धन शोधन के एक अलग मामले में वा़ड्रा से पूछताछ की थी।

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय ने व्यवसायी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में मंगलवार (15 अप्रैल, 2025) को पूछताछ के लिए बुलाया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। वाद्रा (56) को इस मामले में पहली बार आठ अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी वाद्रा केरल के वायनाड से कांग्रेस की सांसद हैं। वाड्रा के खिलाफ यह जांच हरियाणा के शिकोहपुर में एक भूमि सौदे से जुड़ी है। भूमि सौदे से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए रॉबर्ट दिल्ली में ईडी के कार्यालय पहुंचे है।

सूत्रों ने बताया कि ईडी के सामने पेश होने पर एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। इससे पहले संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन के एक अलग मामले में वा़ड्रा से पूछताछ की थी। वाड्रा के साथ वहां मौजूद कांग्रेस समर्थक भी नारे लगा रहे थे, "जब जब मोदी डरता है, ईडी को आगे करता है।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए जांच एजेंसियों के कथित इस्तेमाल की ओर था। वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी ने 2008 में गुड़गांव के शिकोहपुर गांव में 7.5 करोड़ रुपये में करीब तीन एकड़ जमीन खरीदी थी। कुछ समय बाद हरियाणा के नगर नियोजन विभाग ने इस जमीन के 2.71 एकड़ पर व्यावसायिक कॉलोनी बनाने के लिए आशय पत्र जारी किया था।

2008 में स्काईलाइट और डीएलएफ ने तीन एकड़ जमीन 58 करोड़ रुपये में डीएलएफ को बेचने का समझौता किया था। जमीन का सेल डीड डीएलएफ के पक्ष में पंजीकृत किया गया था। 56 वर्षीय वाड्रा को इस मामले में पहली बार 8 अप्रैल को तलब किया गया था, लेकिन उन्होंने गवाही नहीं दी थी।

टॅग्स :रॉबर्ट वाड्राप्रियंका गांधीराहुल गांधीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?