लाइव न्यूज़ :

दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट पर लग सकता है 31,800 करोड़ का जुर्माना, एफडीआई नियमों के उल्लंघन के लिए ईडी कर सकती है कार्रवाई

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 6, 2021 10:43 IST

दिग्गज ई-कार्मस कंपनी फ्लिपकार्ट पर ईडी 31,800 रुपए तक का जुर्माना लगा सकती है । ईडी ने इस मामले में कंपनी को नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी पर लग सकता है 31,800 रुपए तक का जुर्मानाएफडीआई नियमों के उल्लंघन मामले में ईडी ने भेजा नोटिस 2009 से 2015 के बीच प्राप्त किए गए एफटीआई पर संदेह

दिल्ली : दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट को प्रवर्तन निदेशालय की ओर से एक बड़ा झटका लग सकता है और कंपनी को करोड़ों का जुर्माना भी देना पड़ सकता है । दरअसल प्रवर्तन निदेशालय ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नियमों का उल्लंघन करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी को तलब किया है ।

 इंडिया टुडे की खबर के अनुसार वित्तीय जांच एजेंसी ने एफडीआई नियमों के उल्लंघन के लिए 1 जुलाई को फ्लिपकार्ट और उसके वरिष्ठ अधिकारियों को विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत कारण बताओ नोटिस भेजा था ।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार कानून के मुताबिक फ्लिपकार्ट पर 10,600 करोड रुपए पर 300 फ़ीसदी तक जुर्माना लगाया जा सकता है । अधिकारी ने कहा कि जुर्माने के अंतिम राशि बाद में तय की जाएगी । उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट के खिलाफ एफडीआई नियमों के उल्लंघन मामले में ठोस सुबूत मिले हैं।

2009 से 2015 के बीच  फ्लिपकार्ट में मॉरीशस स्थित एक फार्म से थोक व्यापार के लिए 10,600 करोड़ रुपए की एफटीआई प्राप्त की । हालांकि इस पैसे का कथित तौर पर मल्टीब्रांड कारोबार के लिए इस्तेमाल किया गया था ।

 फ्लिपकार्ट ने अपने एक बयान में कहा कि "फ्लिपकार्ट एफडीआई नियमों सहित भारतीय कानूनों और नियमों का अनुपालन करता है । हम अधिकारियों के साथ सहयोग करेंगे क्योंकि वे 2009 से 2015 की अवधि से संबंधित इस मुद्दे को उनके नोटिस के अनुसार देखेंगे ।" 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतI-PAC Raid: ममता बनर्जी को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल सरकार को जारी किया नोटिस, ED अधिकारियों के खिलाफ FIR पर लगाई रोक

भारतममता बनर्जी ने I-PAC रेड के दौरान चुराया ED अधिकारी का फोन, जाँच एजेंसी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

भारतममता बनर्जी ने जो कुछ किया, वह शोभनीय नहीं है

भारतI-PAC और उसके चीफ प्रतीक जैन के खिलाफ जांच एजेंसी का मामला क्या है? समझिए पूरा केस

भारतUP: कई शहरों में जमीन बेचना ओपी श्रीवास्तव पर भारी पड़ा, ईडी ने की कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है