लाइव न्यूज़ :

ईडी ने झारखंड की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के विरूद्ध 5,000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 07:04 IST

ईडी ने सिंघल, चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन कुमार एवं अन्य को उसमें नामजद किया है। वर्ष 2000 की आईएएस अधिकारी सिंघल को एजेंसी ने मनरेगा धनराशि की कथित हेराफेरी तथा कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की की जांच के तहत मई में गिरफ्तार किया था। 

Open in App
ठळक मुद्देईडी ने 6 मई को रांची में पूजा सिंघल, उनके पति और चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिसरों पर छापा मारा थाईडी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार के परिसर, कार्यलयों से कथित तौर पर 17.79 करोड़ रुपये नकद जब्त किए थे

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड की पूर्व खनन सचिव आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल एवं उनसे संबद्ध अन्य के विरूद्ध धनशोधन जांच के तहत मंगलवार को आरोपपत्र दाखिल किया। संघीय जांच एजेंसी ने यहां धनशोधन रोकथाम अधिनियम से संबंधित एक विशेष अदालत में करीब 5000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया , उसके साथ ही अनुसूचियां, गवाहों की सूची एवं सबूत आदि का विवरण है।

ईडी ने सिंघल, चार्टर्ड एकाउंटेंट सुमन कुमार एवं अन्य को उसमें नामजद किया है। वर्ष 2000 की आईएएस अधिकारी सिंघल को एजेंसी ने मनरेगा धनराशि की कथित हेराफेरी तथा कुछ संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की की जांच के तहत मई में गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने अदालत से आरोपपत्र पर संज्ञान लेने और मामले की सुनवाई के लिए प्रक्रिया जारी करने का अनुरोध किया। सुमन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

ईडी ने सबसे पहले 6 मई को रांची में पूजा सिंघल, उनके व्यवसायी पति अभिषेक झा और चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिसरों पर छापा मारा था और राज्य के कुछ अन्य स्थानों को कवर किया था। एजेंसी ने दावा किया था कि उसने सूमन कुमार के आवास और कार्यालय परिसर से कथित तौर पर 17.79 करोड़ रुपये नकद जब्त किए। इन गिरफ्तारियों के बाद इसने कई राज्य सरकार के अधिकारियों से भी पूछताछ की।

ईडी ने पहले पूछताछ किए गए कुछ गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए अदालत को बताया कि सिंघल ने "पल्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण और महत्वपूर्ण मामलों के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और भारी भुगतान नकद में प्राप्त हुआ।"  दावा किया था कि एक जांच में पाया गया कि अधिकारी सिंघल ने पूर्व में अपने व्यक्तिगत खातों से चार्टर्ड एकाउंटेंट के स्वामित्व या नियंत्रण वाले तीन बैंक खातों में 16.57 लाख रुपये स्थानांतरित किए थे। ईडी ने आरोप लगाया कि चार्टर्ड एकाउंटेंट ने पीएमएलए के तहत ईडी के साथ अपना बयान दर्ज किया और कहा कि "उनके घर से बरामद ज्यादातर नकदी पूजा सिंघल की है, जो उन्होंने उनकी ओर से एकत्र की थी।

ईडी ने खुलासा किया कि पूछताछ मे सुमन कुमार ने बतााय कि पूजा सिंघल के निर्देश पर, उसने पूजा सिंघल और उसके परिवार के स्वामित्व वाले पल्स अस्पताल के लिए जमीन खरीदने के लिए एक प्रसिद्ध बिल्डर को 3 करोड़ रुपये नकद दिए थे।"

जांच एक मनी लॉन्ड्रिंग मामले से संबंधित है जिसमें झारखंड सरकार में एक पूर्व कनिष्ठ अभियंता राम बिनोद प्रसाद सिन्हा को एजेंसी ने 17 जून, 2020 को पश्चिम बंगाल से 2012 में पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया था। 

टॅग्स :Pooja SinghalJharkhand
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज