लाइव न्यूज़ :

Arvind Kejriwal Jail Update: 2 जून को सरेंडर, केजरीवाल बोले, 'मैं 100 बार जेल जाने को तैयार हूं'

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 18:12 IST

Arvind Kejriwal Jail Update: सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 21 दिनों की अंतरिम बेल पर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को फिर से जेल जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को फिर से जेल जाएंगेचुनाव प्रचार के लिए सुप्रीम कोर्ट से मिली 21 दिनों की बेल एक जून को हो रही है खत्मकेजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में हेल्थ का हवाला देते हुए मांगी थी 7 दिनों की जमानत

Arvind Kejriwal Jail Update: सुप्रीम कोर्ट के द्वारा लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए 21 दिनों की अंतरिम बेल पर तिहाड़ जेल से बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2 जून को फिर से जेल जाएंगे। हालांकि, उन्होंने कोर्ट में याचिका लगाई कि जेल में रहने से उनका सात किलो वजन कम हो गया।

अचानक से गिरते वजन को लेकर उन्हें सात दिनों की जमानत और दी जाए। जिससे वह अच्छे से इलाज और टेस्ट करा सके। हालांकि, केजरीवाल की इस याचिका पर कोर्ट ने तुरंत संज्ञान लेने से इंकार कर दिया। कोर्ट ने उन्हें सीजेआई के पास जाने के लिए कहा। 

इधर अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं 2 जून को जेल जाने के लिए पूरी तरह तैयार हूं और मुझे गर्व है कि मैं अपने देश को बचाने के लिए जेल जा रहा हूं। भाजपा वाले कह रहे हैं कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार किया। लेकिन, लोग कह रहे हैं कि अगर केजरीवाल भ्रष्ट हैं, तो इस दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है।

उनके पास कोई सबूत नहीं है, उन्होंने 100 करोड़ रुपये के घोटाले का दावा किया और 500 जगहों पर छापे मारे, लेकिन एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ। उन्होंने मुझे गिरफ्तार किया है क्योंकि केजरीवाल द्वारा किए गए काम मोदी जी नहीं कर सकते। मैंने दिल्ली और पंजाब में लोगों को मुफ्त बिजली दी, मोदी जी ऐसा नहीं कर सकते। मैंने बच्चों के लिए बेहतरीन सरकारी स्कूल बनाए, मोदी जी ऐसा नहीं कर सकते।

अमित शाह पर केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह लुधियाना आए और पंजाब के 3 करोड़ लोगों को धमकाते हुए कहा कि वे उनके द्वारा चुनी गई राज्य में आप सरकार को बर्खास्त कर देंगे। केजरीवाल ने कहा कि क्या आपने कभी इतनी गुंडागर्दी देखी है। यह वह गुंडागर्दी है जिसके खिलाफ मुझे जेल जाना पड़ा है।

आज तक किसी भी गृह मंत्री ने लोगों को सार्वजनिक रूप से धमकी नहीं दी। मैं अमित शाह से कहना चाहता हूं जब उन्होंने धमकी दी है तो ये 3 करोड़ पंजाबी आपको 1 जून को करारा जवाब देंगे।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyदिल्लीसीबीआईप्रवर्तन निदेशालयतिहाड़ जेल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी