लाइव न्यूज़ :

100 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी को ईडी ने गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: January 19, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने करीब 100 करोड़ रुपये की कथित बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी को धन शोधन के आरोपों के तहत अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गिरफ्तार किया है।

ईडी ने एक बयान में कहा कि जय अम्बे गौरी केम लिमिटेड के निदेशक नरेंद्र कुमार पटेल को हैदराबाद में एक विशेष पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे 29 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया गया।

इसके मुताबिक, '' पटेल वर्ष 2015 में फरार हो गया था और अपने परिवार के साथ देश छोड़कर अमेरिका में जाकर रह रहा था। सीबीआई उससे पूछताछ नहीं कर सकी थी।''

पिछले साल ईडी ने पटेल के खिलाफ लुकआउट परिपत्र जारी किया था, जिसके आधार पर आव्रजन अधिकारियों ने उसे अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया और एजेंसी को सूचना दी।

ईडी के मुताबिक, कई बैंकों से की गई करोड़ों रुपये की कर्ज धोखाधड़ी को लेकर सीबीआई ने पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस