लाइव न्यूज़ :

संजय राउत पर ईडी की कार्रवाई बेशर्म साजिश है- उद्धव ठाकरे

By शिवेंद्र राय | Updated: July 31, 2022 16:54 IST

शिवसेना नेता संजय राउत पर चल रही प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई को उद्धव ठाकरे ने बेशर्म साजिश कहा है। उद्धव ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि संजय राउत की गिरफ्तारी भी हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत पर ईडी की कार्रवाई को उद्धव ठाकरे ने बेशर्म साजिश कहाउद्धव बोले, ये डराने की कोशिश हैपात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में संजय राउत से हो रही है पूछताछ

नई दिल्ली: शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत के घर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा डाला है। ईडी की एक टीम संजय राउत से पूछताछ कर रही है जबकि दो अन्य टीमें उनके घर और अन्य ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं। अब संजय राउत पर हो रही ईडी की कार्रवाई पर संजय उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान आया है। उद्धव ने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा है कि संजय राउत पर ईडी का कार्रवाई बेशर्म साजिश है। आगे उद्धव ठाकरे ने कहा कि ईडी की कार्रवाई महाराष्ट्र के राज्यपाल के दिए गए बयान का ही अगला हिस्सा है। उद्धव ठाकरे ने आशंका जताई कि संजय राउत की गिरफ्तारी भी हो सकती है। ईडी की टीम संजय राउत के घर पहुंचे 8 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। प्रवर्तन निदेशालय की टीम 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में उनसे पिछले आठ घंटे से पूछताछ कर रही है।

इस मामले पर अब सियासी पारा भी गरम हो गया है। राजनीतिक बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। एक तरफ जहां ठाकरे गुट इसे बदले और डराने की कार्रवाई बता रहा है वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि जांच एजेंसी सिर्फ अपना काम कर रही है। शिंदे ने कहा कि अगर राउत ने कुछ गलत किया ही नहीं है तो डर किस बात का है। बता दें कि 1000 करोड़ से ज्यादा के पात्रा चॉल जमीन घोटाला मामले में ईडी ने संजय राउत को 27 जुलाई को तलब किया था। लेकिन राउत अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए थे। अब ईडी की टीम उनके घर पहुंच गई है। 

इस पूरी कार्रवाई के बीच संजय राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।" ईडी की कार्रवाई को डराने की कोशिश बताते हुए राउत ने कहा, मैं मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करूंगा।

टॅग्स :संजय राउतप्रवर्तन निदेशालयउद्धव ठाकरेएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर