लाइव न्यूज़ :

Economic Survey 2020: कांग्रेस नेता गौरव वल्लभ का तंज, मोदीनोमिक्स के बाद अब खालीनॉमिक्स

By भाषा | Updated: January 31, 2020 17:58 IST

कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, सरकार को आर्थिक समीक्षा में एक अध्याय यह रखना चाहिए था कि नोटबन्दी का असर कब तक होगा।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार और उद्योग जगत में विश्वास का बहुत अभाव है। 'इस सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है-राजीव गौड़ा

कांग्रेस ने शुक्रवार को पेश आर्थिक समीक्षा की आलोचना करते हुए दावा किया कि सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने यह भी कहा कि शनिवार को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण यह बताएं कि 45 साल की सबसे भयावह बेरोजगारी कैसे दूर होगी।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''मोदीनोमिक्स का पहला और आखिरी अध्याय नोटबन्दी था। इसके बाद ''खालीनॉमिक्स'' जैसा शब्द लाया गया।'' उन्होंने दावा किया कि इस आर्थिक समीक्षा में आर्थिक विषमता और राजकोषीय घाटे के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। वल्लभ ने कहा, '' 2024 में पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का एक बार फिर संकल्प लिया गया। लेकिन कोई रूपरेखा नहीं दी गयी। सरकार को आर्थिक समीक्षा में एक अध्याय यह रखना चाहिए था कि नोटबन्दी का असर कब तक होगा।"

उन्होंने कहा, ''आशा करता हूँ कि वित्त मंत्री बताएंगी कि 45 साल की सबसे बड़ी बेरोजगारी कैसे दूर होगी।" कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा ने कहा, ''मोदी सरकार के व्यापक कुप्रबंधन के कारण देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। हम बहुत भारी मंदी का सामना कर रहे हैं। सरकार को समझ नहीं आ रहा है कि आगे क्या करना है।''

उन्होंने कहा , '' मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए तय समयसीमा में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। मुझे उनके बुनियादी ज्ञान पर संदेह हो रहा है।'' गौड़ा ने दावा किया कि आर्थिक समीक्षा से लगता है कि इस सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार और उद्योग जगत में विश्वास का बहुत अभाव है। ''टैक्स टेररिज्म'' के कारण उद्योग जगत के लोगों में भय है। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१आर्थिक समीक्षाइकॉनोमीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं