लाइव न्यूज़ :

ईसीएल कोयला चोरी मामला: सीबीआई ने दिल्ली, पश्चिम बंगाल में तीन स्थानों पर छापेमारी की

By भाषा | Updated: September 16, 2021 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 सितंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आसनसोल में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की खदानों से कोयले की कथित चोरी के मामले में बृहस्पतिवार को दिल्ली और पश्चिम बंगाल में तीन स्थानों पर छापेमारी की।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के दौरान ईसीएल के एक पूर्व निदेशक के राष्ट्रीय राजधानी के द्वारका क्षेत्र स्थित निवास, पश्चिम बंगाल के आसनसोल में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई के तत्कालीन महाप्रबंधक के निवास और पश्चिम बंगाल के फरक्का में एनटीपीसी (राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम लिमिटेड) में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक निरीक्षक के निवास पर छापे मारे गए।

करोड़ों रुपये का कोयला चोरी घोटाला पश्चिम बंगाल के कुनुस्तोरिया और काजोरा इलाकों में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की खदानों से जुड़ा है।

सीबीआई ने चोरी रैकेट के कथित सरगना अनूप मांझी उर्फ लाला, ईसीएल के महाप्रबंधक अमित कुमार धर और जयेश चंद्र राय, ईसीएल सुरक्षा प्रमुख तन्मय दास, कुनुस्तोरिया क्षेत्र के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय राय एवं काजोरा क्षेत्र के सुरक्षा प्रभारी देबाशीष मुखर्जी के खिलाफ पिछले साल नवंबर में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण