लाइव न्यूज़ :

कोयले के अवैध व्यापार के खिलाफ सीबीआई की कार्रवाई से ईसीएल को फायदा हुआ : अधिकारी

By भाषा | Updated: January 7, 2021 21:22 IST

Open in App

कोलकाता, सात जनवरी सीबीआई की छापेमारी के बाद पश्चिम बंगाल और झारखंड के आसनसोल तथा झरिया क्षेत्रों में कोयले का अवैध व्यापार पूरी तरह बंद हो गया है और ईसीएल को कोयले के लिए बेहतर कीमतें मिल रही है। केंद्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया ।

अधिकारी ने कहा कि इस जोन में कोयले का हजारों करोड़ रुपये का अवैध कारोबार होता था और यह पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर मवेशी तस्करी से भी बड़ा घोटाला था। सीबीआई तस्करी मामले की भी जांच कर रही है।

अधिकारी ने दावा किया कि आसनसोल-झरिया क्षेत्र में अवैध व्यापार पर रोक लगाने के बाद ईस्टर्न कोल फिल्ड्स (ईसीएल) में ई-निविदा में बोलियां बढ़ने लगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अवैध खनन रूकने के कारण उपभोक्ता वैध जरिए से कोयले की खरीद कर रहे हैं और इससे ईसीएल को फायदा हो रहा है।’’

सीबीआई के अधिकारी ने कहा कि उसकी भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) ने कोयला माफिया के खिलाफ स्वत: ही यह कार्रवाई शुरू की थी और किसी सरकार या अदालत जैसे संवैधानिक संस्थाओं से इसके लिए निर्देश नहीं मिला था।

उन्होंने कहा कि डीआईजी अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एसीबी ने कोयले के अवैध कारोबार में संलिप्त अनूप मांझी उर्फ लाला और उसके सहयोगी रत्नेश वर्मा के परिसरों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम गिरोह में शामिल अन्य लोगों को पता लगाने के लिए पश्चिम बर्द्धमान जिले के आसनसोल में अभियान चला रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत