लाइव न्यूज़ :

शीला दीक्षित ने कहा- चुनाव आयोग को भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर की उम्मीदवारी रद्द कर देनी चाहिए

By भाषा | Updated: May 18, 2019 05:35 IST

शीला दीक्षित ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर प्रज्ञा को ‘‘चुना’’ था और उनके ‘‘अत्ंयत निंदनीय बयान’’ के लिए मोदी-शाह को ही ‘‘नैतिक तौर पर जवाबदेह’’ ठहराया जाना चाहिए।

Open in App

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने शुक्रवार को मांग की कि महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को ‘‘देशभक्त’’ बताने वाली भोपाल से भाजपा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी चुनाव आयोग को रद्द कर देनी चाहिए।

दीक्षित ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर प्रज्ञा को ‘‘चुना’’ था और उनके ‘‘अत्ंयत निंदनीय बयान’’ के लिए मोदी-शाह को ही ‘‘नैतिक तौर पर जवाबदेह’’ ठहराया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह गोडसे को देशभक्त करार देकर महात्मा गांधी का अपमान करने के लिए प्रज्ञा को कभी माफ नहीं करेंगे।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवार दीक्षित ने कहा, ‘‘महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त करार देने को लेकर चुनाव आयोग को भोपाल से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार प्रज्ञा सिंह ठाकुर की उम्मीदवारी रद्द कर देनी चाहिए।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘उसके (प्रज्ञा के) जहरीले बयान के लिए मोदी और शाह को खुद ही उसकी उम्मीदवारी वापस ले लेनी चाहिए थी।’’ दीक्षित ने यह भी कहा कि यह शर्मनाक है कि अपने ‘‘निंदनीय बयान’’ के बावजूद भाजपा के किसी शीर्ष नेता ने प्रज्ञा की ‘‘निंदा’’ नहीं की। दिल्ली की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ऐसी व्यक्ति न केवल संसदीय चुनाव लड़ने के योग्य नहीं है बल्कि वह सभ्य समाज का हिस्सा बनने लायक भी नहीं है।’’ 

टॅग्स :शीला दीक्षितसाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए