लाइव न्यूज़ :

भूकंप के झटकों से कांपी नोएडा की जमीन, रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई तीव्रता 

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 3, 2020 23:10 IST

अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें।

Open in App
ठळक मुद्देनोएडा में देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने 3.2 मापी गई है।

नोएडाः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूंकप की तीव्रता रिक्टर पैमाने 3.2 मापी गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) ने जानकारी दी है। यह भूकंप रात 10 बजकर 42 मिनट पर आया है। इससे पहले 29 मई को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

इसके अलावा आज भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुबह 4.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं है। क्षेत्रीय भूकंप केंद्र ने यहां बताया कि सुबह सात बजकर 10 मिनट पर भूकंप आया और इसका अधिकेंद्र 55 किलोमीटर की गहराई में था और यह स्थान सोहरा से 82 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में है। भूकंप के झटके पूरे मेघालय में महसूस किए गए और इससे किसी भी तरह की क्षति की खबर नहीं है।

वहीं, 29 मई को हरियाणा के रोहतक में एक घंटे के भीतर दो बार भूकंप आए और दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। एनसीएस के बताया था कि पहला भूकंप 4.5 की मध्यम तीव्रता वाला था, जिसके झटके रात नौ बजकर आठ मिनट पर महसूस किये गये। भूकंप का केन्द्र पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। दूसरा भूकंप रात के 10 बजे आया, जो 2.9 की तीव्रता का था।  

रोहतक, दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कई बार कम तीव्रता वाले भूकंप आ चुके हैं। 12 अप्रैल के बाद से दिल्ली में चार कम तीव्रता वाले भूकंप 12 अप्रैल (3.5), 13 अप्रैल (2.7), 10 मई (3.4) और 15 मई (2.2) को आये थे।

भूकंप आने पर कैसे करें बचाव 

आपको बता दें कि अगर भूकंप आता है तो आप आसानी से अपना बचाव कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

टॅग्स :भूकंपनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतमहाकुंभ के वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक पक्षों पर विचार रखे, केसी त्यागी ने सामाजिक समरसता पर बल दिया

भारतNoida International Airport: जेवर एयरपोर्ट का आगाज, नोएडा ही नहीं इन शहरों को मिलेगा लाभ; जानें पूरी डिटेल

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

कारोबारनोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: उड़ानें कब से शुरू होंगी? किन-किन जगहों से जुड़ेंगी? जेवर विमानन केंद्र के बारे में पूरी लिस्ट देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील