लाइव न्यूज़ :

Earthquake in Delhi: दिल्ली में भूकंप के तेज झटके, लोग घर और कार्यलय से बाहर निकले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 6, 2023 18:17 IST

Earthquake in Delhi: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, नेपाल में 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए

Open in App
ठळक मुद्देचार दिन में दूसरी बार दिल्ली हिल गई है।लोग कार्यकाल और घर से बाहर निकल गए।

Earthquake in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। लोग कार्यकाल और घर से बाहर निकल गए। चार दिन में दूसरी बार दिल्ली हिल गई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी झटके महूसस किए गए। भूकंप 4 बजकर 18 मिनट पर आया।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) का कहना है कि नेपाल में आज शाम 16:16 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। दिल्ली, नोएडा और गुड़गांव सहित पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 

इस भूकंपीय घटना ने पिछले भूकंपों की यादें ताजा कर दीं। शुक्र है कि भूकंप के झटकों के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है और स्थानीय अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए तुरंत हरकत में आ गए। झटकों के कारण लोग अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों से बाहर निकल आए।

नेपाल में हाल ही में आए विनाशकारी भूकंप को देखते हुए यह कई लोगों के लिए एक भयावह अनुभव था। नेपाल में विनाशकारी भूकंप के कारण 170 लोगों की जान चली गई थी। इसने भूकंप की तैयारियों और प्रतिक्रिया उपायों के महत्व को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक जाजरकोट और आसपास के इलाके में स्थानीय समयानुसार अपराह्न चार बजकर 31 मिनट पर फिर से भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया। केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई और इसका केंद्र जाजरकोट का रामीदंडा था।

काठमांडू में भी झटके महसूस किए गए जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र ने बताया कि इसके बाद अपराह्न चार बजकर 40 मिनट पर 4.5 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेपाल के पश्चिमी हिस्से में शुक्रवार को आधी रात से कुछ समय पहले आए 6.4 तीव्रता के भूकंप में 153 लोगों की मौत हो गई थी।

टॅग्स :भूकंपदिल्लीNCR
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप