लाइव न्यूज़ :

चार महीने में ई-श्रम पर 14 करोड़ रजिस्ट्रेशन, 94 फीसदी श्रमिकों की आय 10000 रुपये प्रतिमाह से कम

By विशाल कुमार | Updated: December 26, 2021 07:27 IST

ई-श्रम पोर्टल पर अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाया जा रहा है, जिससे सरकार को उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने में मदद मिलेगी। ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देई-श्रम पोर्टल पर अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाया जा रहा है।पंजीकरण करवाने वालों में 52.56 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 47.44 प्रतिशत पुरुष हैं।4 प्रतिशत से अधिक की आय 10,001 रुपये से 15,000 रुपये प्रति माह है।

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि भारत में अनौपचारिक क्षेत्र का हर तीसरा श्रमिक अब ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है और पोर्टल पर कुल पंजीकरण का आंकड़ा चार महीने में 14 करोड़ को पार कर गया है।

ई-श्रम पोर्टल पर अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों का डेटाबेस बनाया जा रहा है, जिससे सरकार को उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाने में मदद मिलेगी। ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत 26 अगस्त 2021 को हुई थी।

श्रम और रोजगार मंत्री ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘ई-श्रम पोर्टल महज चार महीने में 14 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया... उन सभी को बधाई, जिन्होंने इसे संभव बनाया।’’

मंत्री के अनुसार अनौपचारिक क्षेत्र के 14,02,92,825 श्रमिकों ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। पोर्टल के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि पंजीकरण के लिहाज से शीर्ष पांच राज्य उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और झारखंड हैं।

पंजीकरण करवाने वालों में 52.56 प्रतिशत महिलाएं हैं, जबकि 47.44 प्रतिशत पुरुष हैं।

आंकड़ों के अनुसार, लगभग 42.64 प्रतिशत पंजीकृत श्रमिक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) हैं, इसके बाद सामान्य वर्ग से 26.45 प्रतिशत, अनुसूचित जाति से 22.54 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति से 8.38 प्रतिशत हैं।

94 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत श्रमिकों की आय 10,000 रुपये प्रति माह या उससे कम है, जबकि 4 प्रतिशत से अधिक की आय 10,001 रुपये से 15,000 रुपये प्रति माह है।

लगभग 51 प्रतिशत पंजीकृत श्रमिक खेत मजदूर हैं, इसके बाद निर्माण क्षेत्र में 11 प्रतिशत, घरेलू कामगारों में 10 प्रतिशत और परिधान खंड में 6.5 प्रतिशत हैं।

लगभग 61 प्रतिशत पंजीकृत श्रमिकों की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष, 23 प्रतिशत 40 वर्ष से 50 वर्ष और 12 प्रतिशत 50 वर्ष से अधिक आयु के बीच है। पंजीकृत श्रमिकों में से लगभग चार प्रतिशत 16 वर्ष से 18 वर्ष के आयु वर्ग के हैं।

टॅग्स :भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी