लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के उपहारों की ई-नीलामी: फोटो स्टैंड, चांदी का कलश एक-एक करोड़ रूपये में बिका, ऐसे लें हिस्सा

By भाषा | Updated: September 18, 2019 05:37 IST

प्रधानमंत्री को मिले करीब 1800 उपहारों की नीलामी करीब एक पखवाड़े पहले ही की गई थी। यह नीलामी जनवरी में शुरू हुई थी। नीलामी से एकत्रित हुई राशि को केन्द्र सरकार की गंगा सफाई की योजना ‘नमामी गंगे’ के लिए दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसाइट के अनुसार ‘कलश’ का आधार मूल्य 18,000 रुपये था और यह 1,00,00,300 में बिका। अन्य स्मृति चिन्ह जो उच्च कीमत पर बेचे गये, उनमें अपने बछडे को दूध पिलाती एक गाय की धातु की मूर्ति शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी प्रक्रिया में चांदी का एक ‘कलश’ और मोदी की तस्वीर वाला एक फोटो स्टैंड एक-एक करोड़ रुपये में बिका। प्रधानमंत्री को प्राप्त स्मृति चिन्हों की नीलामी के लिए बनाई गई वेबसाइट में यह जानकारी दी गई है।संस्कृति मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी को मिले उपहारों की ई-नीलामी आयोजित कर रहा है। फोटो स्टैंड पर गुजराती में एक संदेश भी लिखा है। इस फोटो स्टैंड का आधार मूल्य 500 रुपये था, और मंत्रालय के तहत एक वेबसाइट www.pmmementos.gov.in पर इसे 1,00,00,100 में बेचा गया।साइट के अनुसार ‘कलश’ का आधार मूल्य 18,000 रुपये था और यह 1,00,00,300 में बिका। इन दोनों वस्तुओं की नीलामी सोमवार को समाप्त हो गई। अन्य स्मृति चिन्ह जो उच्च कीमत पर बेचे गये, उनमें अपने बछडे को दूध पिलाती एक गाय की धातु की मूर्ति शामिल हैं। इसका आधार मूल्य 1,500 रुपये था और इसकी 51 लाख रुपये में नीलामी हुई। गत शनिवार से शुरू हुई 2,700 से अधिक स्मृति चिह्नों की नीलामी तीन अक्टूबर तक की जाएगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब