लाइव न्यूज़ :

DUSU Elections 2024 LIVE: ABVP बनाम NSUI? कौन इस बार मरेगा बाजी, जानें कितने कैंडिडेट लड़ रहे चुनाव दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव

By अंजली चौहान | Updated: September 27, 2024 11:42 IST

DUSU Elections 2024 LIVE: DUSU चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को विश्वविद्यालय के उत्तरी और दक्षिणी परिसर में शुरू हुआ।

Open in App

DUSU Elections 2024 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय के आज छात्र संघ चुनाव हो रहे हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर आने वाले सभी कॉलेजों में चुनाव का आयोजन किया गया है जिसमें छात्र बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। 27 सितंबर को हो रहे चुनाव की मतगणना शनिवार को होने वाली थी लेकिन हाई कोर्ट की रोक के बाद फिलहाल इस पर रोक लग गई है। डूसू चुनाव के लिए मतदान विश्वविद्यालय के उत्तर और दक्षिण परिसर में शुरू हुआ।

दो चरण में मतदान

गौरतलब है कि डूसू के चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में होगा। सुबह के कॉलेजों के छात्र दोपहर 1 बजे तक और शाम के कॉलेजों के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक अपना वोट डालेंगे। लगभग 1.40 लाख छात्र अपने वोट डालने के पात्र हैं।

कौन-कौन चुनाव लड़ रहे हैं?

डूसू चुनाव लड़ने वाली प्रमुख राजनीतिक रूप से संबद्ध पार्टियाँ कांग्रेस समर्थित भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) और RSS समर्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हैं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव संयुक्त रूप से लड़ रहे हैं।

कुल 21 उम्मीदवार पदों के लिए चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें से आठ उम्मीदवार अध्यक्ष पद के लिए, पाँच उपाध्यक्ष पद के लिए और चार-चार संयुक्त सचिव और सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

एबीवीपी के उम्मीदवार- अध्यक्ष पद के लिए ऋषभ चौधरी, उपाध्यक्ष पद के लिए भानु प्रताप सिंह, सचिव के रूप में मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव के रूप में अमन कपासिया।

एनएसयूआई के उम्मीदवार- रौनक खत्री अध्यक्ष पद, यश नांदल उपाध्यक्ष, नम्रता जेफ मीना सचिव और लोकेश चौधरी संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

आइसा और एसएफआई के वामपंथी गठबंधन की ओर से आइसा के सावी गुप्ता अध्यक्ष पद, आइसा के आयुष मंडल उपाध्यक्ष पद, एसएफआई की स्नेहा अग्रवाल सचिव पद और अनामिका के संयुक्त पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

2023 के डूसू चुनाव में क्या हुआ?

2023 के चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अध्यक्ष पद सहित चार केंद्रीय पैनल सीटों में से तीन पर जीत हासिल की। ​​एबीवीपी के तुषार डेढ़ा अध्यक्ष चुने गए, जबकि एनएसयूआई के एकमात्र विजेता अभि दहिया छात्र संघ के उपाध्यक्ष चुने गए।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावदिल्ली विश्वविद्यालयदिल्ली हाईकोर्टअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदNSUISFI
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारतNamaz Row at Lal Baradari: लाल बारादरी में नमाज अदा करने पर लखनऊ विश्वविद्यालय ने 13 छात्रों को भेजा नोटिस, 50,000 रुपये का बॉन्ड भरने का दिया आदेश

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?