लाइव न्यूज़ :

DUSU Election Result 2019: ABVP की रिकॉर्ड जीत पर अमित शाह ने दी बधाई, कहा- राष्ट्रवाद के प्रति युवाओं का असीम विश्वास

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 13, 2019 19:34 IST

DUSU Election Result 2019: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में आरएसएस से जुड़े एबीवीपी ने शुक्रवार को अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को सचिव पद पर जीत मिली।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कब्जा जमाया। उनकी जीत पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शान ने उन्हें बधाई दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव पदों पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कब्जा जमाया। उनकी जीत पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष व देश के गृहमंत्री अमित शान ने उन्हें बधाई दी और इस जीत को राष्ट्रवाद के प्रति युवाओं के असीम विश्वास का प्रमाण बताया है।

उन्होंने कहा है कि मैं दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में शानदार जीत के लिए एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। यह जीत न केवल हमारे युवाओं के राष्ट्रवाद के प्रति असीम विश्वास का प्रमाण है, बल्कि इस बात का भी प्रमाण है कि नया भारत राष्ट्र निर्माण के प्रति कितना प्रतिबद्ध है। इससे पहले बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने एबीवीपी की जीत पर संगठन को बधाई देते हुए कहा कि यह राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है जो राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिये कार्य करती है। नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनावों में 3 पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव) पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई। ये युवा हमारे देश का भविष्य हैं और परिषद से निकला हर कार्यकर्ता समाज और संगठन को समर्पित है। यह छात्रों में राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है।

उन्होंने कहा कि एबीवीपी छात्र जीवन में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत कर, सही दिशा, दृष्टि प्रदान कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की परिकल्पना को साकार करने का कार्य करता है। उन्हें गर्व है इस परिवार में सीखने और कार्य करने का अवसर मिला। 

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में आरएसएस से जुड़े एबीवीपी ने शुक्रवार को अध्यक्ष सहित तीन पदों पर जीत हासिल की जबकि कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई को सचिव पद पर जीत मिली। एबीवीपी के अक्षित दहिया ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की जबकि प्रदीप तंवर और शिवांगी खरवाल क्रमश: उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव के पद पर विजयी रहे। एनएसयूआई के आशीष लांबा ने सचिव पद पर जीत हासिल की। अक्षित दहिया ने अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई की चेतना त्यागी को 19 हजार मतों से पराजित किया, जो अब तक सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत है।

टॅग्स :दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनावअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एबीवीपी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर