लाइव न्यूज़ :

अस्पताल का बिल नहीं चुकाने पर मरीज को रस्सी से बेड पर बांधा, CM शिवराज ने कही ये बात

By प्रिया कुमारी | Updated: June 7, 2020 11:01 IST

मध्य प्रदेश के शाजापुर के एक अस्पताल में बिल न चुकाने पर मरीज को रस्सी से बेड पर बांध दिया। इस बात से नाराज शिवराज सिंह चौहान से सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में बिल न चुकाने पर अस्पताल कर्मचारियों ने बेड से बांधा। इस बात से नाराज मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कार्रवाई की बात कही है।

कोरोना संकट में एक तरफ डॉक्टर और नर्स मरीजों के लिए दिन रात काम कर रहे हैं उनकी सेवा में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के एक अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज को बेड से बांध दिया है, क्योंकि उनके पास बिल चुकाने के पैसे नहीं थे। इस बात से नाराज मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने कार्रवाई की बात कही है। सीएम  शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि शाजापुर के एक अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक के साथ क्रूरतम व्यवहार का मामला संज्ञान में आया है। दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।

दरअसल, मामला मध्य प्रदेश के शाजापुर के एक निजी अस्पताल का है, जहां बुजुर्ग मरीज को बेड से बांध दिया गया था क्योंकि इलाज के बाद देने के लिए पैसे नहीं थे। मिली जानकारी के मुताबिक राजगढ़ जिले से आए बुजुर्ग शाजापुर के अस्पताल में भर्ती हुए थे। बुजुर्ग के बेटी का आरोप है कि अस्पताल ने दो बार उनसे पैसे जमा करवाए थे। जब उनके पास पैसे खत्म हो गए तो घर जाने को कहा। पैसे देने में असमर्थ मरीज बुजुर्ग को अस्पताल वालों ने बेड से बांध दिया। 

अस्पताल ने सफाई देते हुए कहा कि बुजुर्ग को दिमागी बुखार है, बार-बार झटके भी आते हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए बांधा गया था। पूरे मामले को शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने सीएमएचओ से मामले की जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है। फिलहाल जांच चल रही है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशशिवराज सरकारशिवराज सिंह चौहानकोरोना वायरसडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

ज़रा हटकेपैंट ओपन और कई बार नशे में गिरे?, ड्यूटी के दौरान शराब पी रखी थी समेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनय कुमार सिंह?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी