लाइव न्यूज़ :

तेज रफ्तार की वजह से सिग्नेचर ब्रिज पर हुआ हादसा, पिता को न्यूज चैनल से मिली बेटे की मौत खबर

By स्वाति सिंह | Updated: November 24, 2018 09:59 IST

Delhi Signature Bridge Bike Accident 2 People Died:चंद्रशेखर के परिजनों ने बताया कि टीवी पर सिग्नेचर ब्रिज पर एक्सिडेंट की खबर देखी थी लेकिन तब उन्हें यह पता नहीं था कि एक्सिडेंट उनके बेटे हा हुआ है।

Open in App

उद्घाटन के 20वें दिन ही दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर एक हादसा हो गया।शुक्रवार को यहां दो बाइक सवार लड़कों की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक यह हादसा स्ट्रीट लाइट के पोल में पैर फंसने के कारण हुआ। जिससे बाइक सवार उछलकर पुल के नीचे जा गिरे। इस हादसे में 25 वर्षीय डॉक्टर सत्यविजय शंकरन और 23 वर्षीय चंद्रशेखर की मौत हो गई।

पुलिस की मानें डॉक्टर सत्यविजय शंकरन मूलरूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले थे। जबकि चंद्रशेखर देवली खानपुर से थे।गुरुपर्व की छुट्टी पर दोनों शुक्रवार सुबह रेसर बाइक से सिग्नेचर ब्रिज पर घूमने पहुंचे थे। लेकिन ब्रिज के ढलान पर बाइक का संतुलन बिगड़ा और दोनों साइड रेलिंग से रगड़ते हुए नीचे गिरे। इसके बाद बाइक काफी दूर तक घिसटती रही। इस हादसे में दोनों बेहद गंभीर चोटें आईं। 

चंद्रशेखर के परिजनों ने बताया कि टीवी पर सिग्नेचर ब्रिज पर एक्सिडेंट की खबर देखी थी लेकिन तब उन्हें यह पता नहीं था कि एक्सिडेंट उनके बेटे हा हुआ है। लेकिन लगभग 11 बजे पुलिस की कॉल आई तब वह सुश्रत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।खबरों कि मानें तो चंद्रशेखर के पिता ने बताया कि वह बाबू छठ पूजा के लिए घर आया था और गुरुवार को ही वापस हॉस्टल जाने के लिए तैयार होने लगा। उसे पिता ने मना किया कि गुरु पर्व की छुट्टी के बाद जाए। लेकिन चंद्रशेखर ने पिता से कहा कि उसे पढ़ाई करनी है, इसलिए जाना जरूरी है। यह कहकर वह घर से निकल गया। 

बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी पर बहुप्रतीक्षित सिग्नेचर ब्रिज का रविवार (4 नवंबर) को उद्घाटन हुआ है. इसके बाद सोमवार (5 नवंबर)  से आम जनता के लिए खुल गया।

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब