लाइव न्यूज़ :

छह सर्जिकल स्ट्राइक के कांग्रेस के दावे पर डीएस हुड्डा ने कहा, सेना पहले भी ऐसे ऑपरेशन करती रही है

By विनीत कुमार | Updated: May 4, 2019 15:18 IST

उरी अटैक के बाद भारत ने 2016 में डीएस हुड्डा के ही नेतृत्व में सफलतापूर्वक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

Open in App
ठळक मुद्देउरी हमले के बाद डीएस हुड्डा की अगुवाई में भारतीय सेना ने किया था सर्जिकल स्ट्राइकडीएस हुड्डा ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक कह लीजिये या क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशंस, ऐसे ऑपरेशन होते रहे हैं

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर) डीएस हुड्डा ने कांग्रेस के यूपीए कार्यकाल में भी छह सर्जिकल स्ट्राइक के दावे पर कहा है कि ऐसे ऑपरेशन पूर्व में भी सेना करती रही है। उरी अटैक के बाद भारत ने 2016 में डीएस हुड्डा के ही नेतृत्व में सफलतापूर्वक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। डीएस हुड्डा ने कहा, 'आप इसे सर्जिकल स्ट्राइक कह लीजिए या फिर क्रॉस बॉर्डर ऑपरेशंस, ऐसी चीजे पूर्वा में सेना करती रही है। मुझे तय तराख और ये कहां हुए, इसके बारे में मालूम नहीं है।' 

इससे पहले पूर्व सेना प्रमुख और मौजूदा बीजेपी सांसद वीके सिंह ने कांग्रेस के दावे को झूठ बताया था। वीके सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'कांग्रेस को झूठ बोलने की आदत है। क्या आप मेरे कार्यकाल के दौरान किस सर्जिकल स्ट्राइक की बात कर रहे हैं।' 

दो दिन पहले ही कांग्रेस ने दावा किया था कि उसने सैन्य अभियानों से कभी राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश नहीं की। कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी 6 सर्जिकल स्ट्राइक की सूची भी जारी की थी और बताया था कि किन तारीखों में और कहां ये ऑपरेशन सेना की ओर से किये गये।

कांग्रेस के दावों के अनुसार पुंछ के भट्टल सेक्टर में (19 जून, 2008), केल में शारदा सेक्टर, नीलम नदी घाटी के पार (30 अगस्त-एक सितम्बर, 2011), सावन पात्रा चेकपोस्ट (छह जनवरी, 2013), नाजपीर सेक्टर (27-28 जुलाई, 2013), नीलम घाटी (छह अगस्त, 2013) और एक सर्जिकल स्ट्राइक 23 दिसम्बर, 2013 को की गई थी। कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली अटल बिहारी वाजपेयी की पिछली राजग सरकार के तहत की गई दो सर्जिकल की भी सूची जारी की। ये सर्जिकल स्ट्राइक नादला एन्क्लेव, नीलम नदी के पार (21 जनवरी, 2000) और पुंछ में बरोह सेक्टर (18 सितंबर, 2003) हैं।

टॅग्स :कांग्रेससर्जिकल स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब