लाइव न्यूज़ :

ड्रग जब्ती मामला: भाजपा नेता राकेश सिंह का सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 7, 2021 16:02 IST

Open in App

कोलकाता, सात मार्च ड्रग जब्ती मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता राकेश सिंह के एक सहयोगी को इस मामले में उनकी कथित संलिप्तता को लेकर शहर के न्यू टाउन इलाके से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह मामला पार्टी की एक अन्य नेता पामेला गोस्वामी की कार से कोकीन की बरामदगी से संबंधित है, जिसको लेकर उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शहर के न्यू अलीपुर इलाके में रहने वाला 42 वर्षीय आरोपी, सिंह का करीबी सहयोगी है और ड्रग तस्करी के मामले में उसकी अहम भूमिका है।

अधिकारी ने कहा, "व्यक्ति पर नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।"

अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया।

इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले के सिलसिले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पिछले महीने, भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की प्रदेश सचिव पामेला गोस्वामी और उनके दो दोस्तों को उनकी कार से 90 ग्राम कोकीन जब्त किए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। वे लोग कार से न्यू अलीपुर क्षेत्र में यात्रा कर रहे थे।

मामले में राकेश सिंह के एक और करीबी सहयोगी को पिछले हफ्ते शहर के बंदरगाह क्षेत्र में ऑर्फनगंज रोड से गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत