लाइव न्यूज़ :

अब आसानी से बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार ने बदला नियम, नहीं देना होगा टेस्ट, जानें सबकुछ

By वैशाली कुमारी | Updated: June 24, 2021 17:46 IST

नये नियम के मुताबिक़ DL के लिए आवेदकों को अब ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा और स्कूल पर ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स की मान्यता को लेकर भी कुछ नियम आने की संभावना हैं मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर में आपको कार चलाने के लिए जरूरी स्पेस, बायोमीट्रिक आईडी जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी आधार पर ही आपका DL जारी किया जाएगा।

नई दिल्लीः अब ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आरटीओ ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने आरटीओ नियम में कुछ बदलाव किए हैं।

नये नियम के मुताबिक़ DL के लिए आवेदकों को अब ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा और स्कूल पर ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा। यह नियम अगले महीने से जारी किया जाएगा।

सरकार के इस नियम के कई फायदे हैं सबसे पहला आवेदकों को आरटीओ ऑफिस के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे इसके साथ ही Covid-19 के संक्रमण से भी बचाव हो जाएगा। नए नियम के अनुसार अनुसार जिस भी किसी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में आवेदक रजिस्ट्रेशन करवाएंगे।

वह सरकारी मान्यता प्राप्त होना चाहिए और जब ट्रेनिंग स्कूल का ड्राइविंग टेस्ट पास कर लेंगे तो आपको बड़ी ही आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया जाएगा। इसके लिए आपको बार-बार RTO के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

मान्यता प्राप्त ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर में आपको कार चलाने के लिए जरूरी स्पेस, बायोमीट्रिक आईडी जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी साथ ही आपकी ड्राइवर ट्रेनिंग को पूरी तरह से रिकॉर्ड कियाह जाएगा और इसके आधार पर ही आपका DL जारी किया जाएगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स की मान्यता को लेकर भी कुछ नियम आने की संभावना हैं। दरअसल इन नियमों का पालन करने पर ही ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स को मान्यता दी जाएगी। अगर DL ऐसे ही किसी मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर से ड्राइविंग सीख चुका होगा तब उसे ड्राइविंग टेस्ट दिए बगैर ही DL के लिए योग्य माना जाएगा।

टॅग्स :ड्राइविंग टिप्सनितिन गडकरीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील