सार्वजनिक जगह पर पी रहे थे सिगरेट, पुलिसकर्मी ने रोका तो घोंप दिया चाकू, दूसरे कांस्टेबल को धक्का देकर भाग गए

By भाषा | Published: November 30, 2019 08:40 PM2019-11-30T20:40:53+5:302019-11-30T20:40:53+5:30

उप पुलिस आयुक्त (उत्तर बेंगलुरु) एन शशि कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”उन्होंने (नागराज) कुछ व्यक्तियों से बैठकर सिगरेट पीने पर सवाल किया। तभी उनमें से एक ने चाकू निकालकर उन्हें (नागराज) घोंप दिया। उन्होंने कांस्टेबल के साथ गए एक अन्य पुलिसकर्मी को धक्का दिया और भाग गए।”

Drinking cigarettes in public place, policeman stopped, stabbed knife, ran away | सार्वजनिक जगह पर पी रहे थे सिगरेट, पुलिसकर्मी ने रोका तो घोंप दिया चाकू, दूसरे कांस्टेबल को धक्का देकर भाग गए

पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल नागराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Highlightsउन्होंने कांस्टेबल के साथ गए एक अन्य पुलिसकर्मी को धक्का दिया और भाग गए।पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 

सार्वजनिक स्थान पर सिगरेट पीने से रोकने पर कुछ शरारती तत्वों ने शनिवार को एक पुलिसकर्मी को चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि हेड कांस्टेबल नागराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उप पुलिस आयुक्त (उत्तर बेंगलुरु) एन शशि कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ”उन्होंने (नागराज) कुछ व्यक्तियों से बैठकर सिगरेट पीने पर सवाल किया। तभी उनमें से एक ने चाकू निकालकर उन्हें (नागराज) घोंप दिया। उन्होंने कांस्टेबल के साथ गए एक अन्य पुलिसकर्मी को धक्का दिया और भाग गए।”

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ शरारती तत्व घटनास्थल पर उत्पात कर रहे हैं जिसके बाद दोनों पुलिसकर्मी वहां गए थे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है। 

Web Title: Drinking cigarettes in public place, policeman stopped, stabbed knife, ran away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे