लाइव न्यूज़ :

उत्तर रेलवे की बनाई पीपीई के दो नमूनों को DRDO से मिली मंजूरी, अब प्रतिदिन 100 पीपीई किट बनकर होंगे तैयार

By भाषा | Updated: April 5, 2020 19:56 IST

उत्तर रेलवे ने रविवार को कहा, ‘‘रक्त या शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ को रोकने के लिये जैव-सुरक्षात्मक कवरिंग पदार्थ (कपड़े) की प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने के उद्देश्य से यह जांच की गई।

Open in App
ठळक मुद्देउल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों के लिये पीपीई की काफी कमी है।उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हम अभी प्रतिदिन 20 बना पा रहे हैं लेकिन आने वाले हफ्तों में प्रतिदिन 100 बना लेंगे।’’  

नयी दिल्ली:उत्तर रेलवे के वर्कशॉप में बने व्यक्तिगत सुरक्षा पोशाक (पीपीई) के दो नमूनों को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपनी हरी झंडी दे दी है, जिससे रेलवे इकाइयों में इनके उत्पादन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। दरअसल, ये पोशाक रक्त या शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ को रोक पाने में कारगर साबित हुए हैं।

उत्तर रेलवे ने रविवार को कहा, ‘‘रक्त या शरीर से निकलने वाले तरल पदार्थ को रोकने के लिये जैव-सुरक्षात्मक कवरिंग पदार्थ (कपड़े) की प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने के उद्देश्य से यह जांच की गई। अब इन पीपीई का विनिर्माण भारतीय रेल द्वारा किया जाएगा और इसे रेलवे के अस्पतालों में कोविड-19 रोगियों का इलाज करने वाले चिकित्सक पहनेंगे।’’

उल्लेखनीय है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे चिकित्साकर्मियों के लिये पीपीई की काफी कमी है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘हम अभी प्रतिदिन 20 बना पा रहे हैं लेकिन आने वाले हफ्तों में प्रतिदिन 100 बना लेंगे।’’  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाभारतीय रेलडीआरडीओ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों