लाइव न्यूज़ :

देवघर एयरपोर्ट पर सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने के मामले को लेकर सांसद निशिकांत दूबे और देवघर के उपायुक्त के बीच ठनी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 3, 2022 21:00 IST

देवघर के उपायुक्त के आदेश पर सांसद निशिकांत दूबे, मनोज तिवारी और एयरपोर्ट निदेशक संदीप ढींगरा समेत 9 लोगों पर देवघर के कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे निशिकांत दुबे ने देवघर के उपायुक्त को एविएशन रूल का अध्ययन करने की सलाह दीउपायुक्त ने कहा, मा. सांसद महोदय, मैंने वैध प्रवेश पास लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश किया थाइस मामले में सांसद निशिकांत दूबे, मनोज तिवारी और एयरपोर्ट निदेशक संदीप ढींगरा समेत 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज

देवघर: भाजपा सांसदों पर देवघर हवाईअड्डे पर सुरक्षा मानकों से खिलवाड़ करने का आरोप लगा है। इसको लेकर देवघर के उपायुक्त के आदेश पर सांसद निशिकांत दूबे, मनोज तिवारी और एयरपोर्ट निदेशक संदीप ढींगरा समेत 9 लोगों पर देवघर के कुंडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अब इस मामले को लेकर सांसद निशिकांत दुबे और उपायुक्त के बीच ठन गयी है।

देवघर के उपायुक्त मजुनाथ भजंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि एयरपोर्ट संचालन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों द्वारा एटीसी में प्रवेश किया, नाइट ऑपरेशन की सुविधा न रहने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए क्लियरेंस के लिए दबाव बनाया गया। इसी विवाद को लेकर अब देवघर जिला प्रशासन और सांसद आमने-सामने हैं। 

वहीं, गोड्डा के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता निशिकांत दुबे ने देवघर के उपायुक्त को एविएशन रूल का अध्ययन करने की सलाह दे डाली है। उन्होंने कहा है कि आप भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। देश आपसे बेहतर काम की उम्मीद करता है। अब यह मामला जांच के दायरे में है। इसलिए कोई भी बयान जारी करने से पहले एविएशन एंड एयरपोर्ट रूल्स को ध्यान से पढ़ लें। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। 

उन्होंने आगे लिखा,"यह एक अपराधी का अंदाज है जो जबरदस्ती बिना अनुमति के सुरक्षा घेरा तोड़कर घुसता है। आप एयरपोर्ट के अंदर किस हैसियत से गए? आपको सीसीटीवी देखने की इजाजत किसने दी? एप्रन? एटीसी टावर? आपने सभी नियमों का उल्लंघन किया है। आप फरषटाईया गए हैं, मुख्यमंत्री की चमचागिरी करिए व मस्त रहिए।"

इसके बाद देवघर के उपायुक्त ने ट्विटर पर इसका जवाब देते हुए लिखा,"माननीय सांसद महोदय, मैंने वैध प्रवेश पास लेकर एयरपोर्ट टर्मिनल में प्रवेश किया था,डीसी देवघर हवाई अड्डे के निदेशक मंडल के सदस्य भी हैं।" उपायुक्त ने कहा, ‘मानीनीय सांसद सर, इंट्री पास लेने के बाद मैं एयरपोर्ट टर्मिनल में दाखिल हुआ था। 

उपायुक्त देवघर मंजूनाथ भजंत्री ने ट्वीट किया,"माननीय सांसद महोदय,सलाह के लिए धन्यवाद। मैं इस पर और पढ़ूंगा। कभी सोचा भी नहीं था कि डीजीसीए द्वारा प्रमाणित हवाईअड्डे के अंदर, सबसे संवेदनशील और हाई सिक्योरिटी क्षेत्र - एटीसी में बच्चे और समर्थक पहुंच जाएंगे। सादर।" 

इसके अलावा उपरोक्त सभी तथ्यों को देखते हुए यह स्पष्ट है कि एयरपोर्ट संचालन के सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हुए यात्रियों द्वारा एटीसी में प्रवेश किया, नाइट ऑपरेशन की सुविधा न रहने के बावजूद यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए क्लियरेंस के लिए दबाव बनाया गया।

उल्लेखनीय है कि यह मामला 31 अगस्त का है। आरोप है कि इस दिन शाम 5:25 बजे चार्टर्ड प्लेन के यात्री डॉ दूबे, मनोज तिवारी, भाजपा नेता कपिल मिश्रा सहित अन्य और उन्हें छोड़ने आये लोगों ने एयरपोर्ट सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया।

टॅग्स :झारखंडदेवघरमनोज तिवारीFIR
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत