लाइव न्यूज़ :

झूठा निकला राहुल गांधी दावा, जानिए क्या कहता है कोका कोला का इतिहास

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 12, 2018 11:26 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में एक सम्मेलन में एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने बताया है कि कोका-कोला के मालिक पहले शिकंजी बेचते थे।

Open in App

नई दिल्ली, 12 जून:  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में एक सम्मेलन में एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद से वह सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने बताया है कि कोका-कोला के मालिक पहले शिकंजी बेचते थे। इस बयान पर सोशल मीडिया पर उन पर जमकर टिप्पणी की गई। राहुल गांधी ने कहा था कि मैं आप लोगों को कुछ उदाहरण देना चाहता हूं।क्या आपने कोका-कोला कंपनी का नाम सुना है?क्या आप बता सकते हैं कि किसने कोका-कोला शुरू किया? वह पानी में चीनी मिलाकर अमेरिका में शिकंजी बेचता था। कोका-कोला कंपनी को किसी शिकंजी बेचने वाले शख़्स ने नहीं, बल्कि अटलांटा के एक फार्मिस्ट जॉन पेम्बर्टन ने शुरू किया था।

जानें कब शुरू हुई कोका कोला कंपनी

कोका कोला कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक अटलांटा में 8 मई 1886 को  एक फार्मासिस्ट डॉ. जॉन पेम्बर्टन ने  इस पेय पदार्थ की शुरुआत की थी। उस समय इसकी शुरुआत एक खास सीरप के रूप में की गई थी, जिसमें कार्बोनेटेड वाटर मिला होता था। इसका स्वाद थोड़ा अलग था तो धीमें धीमें इसकी लोकप्रियता बढ़ने लगी। पहले लोग इसे सोडा फाउंटेन ड्रिंक के तौर पर लेते थे। दरअसल यह एक ऐसा सिरप था, जिसमें एल्कोहल नहीं था। जैकब फार्मेसी में टेस्टिंग के बाद इस पेय पदार्थ को मंजूरी मिली। कुछ समय बाद डॉ. पेम्बर्टन के साथी फ्रैंक एम रॉबिन्सन ने इस कंपनी को कोका कोला नाम दिया। 

शुरू के दिनों नें लोग इसके बारे में ज्यादा जानते नहीं थे इस कारण से इसके विज्ञापन भी  अटलांटा जर्नल में प्रकाशित किए गए। इसके शुरुआती दिनों में महज 9 ड्रिंक की हर रोज इसकी बिक पाती थीं। लेकिन धीमें धीमें इसका स्वाद लोगों तक पहुंचा और आज दुनिया भर में  यह 1.9 बिलियन ड्रिंक बेचती है। कोका-कोला शुरू होने के तीन साल के अंदर अटलांटा के कारोबारी असा ग्रिग्स सैंडलर की नजर पड़ी तो उन्होंने इसके चमकीले भविष्य का अनुमान लगा लिया। फिर उन्होंने 2,300 डॉलर में कोका कोला बिजनेस के अधिकार हासिल कर लिए। कंपनी का मालिक बनने के बाद सैंडलर ने एक बिजनेस मॉडल स्थापित किया, जिससे कोका-कोला एक ब्रांड बन गया।

राहुल गांधी का दावा निकला झूठा

इससे साफ हो जाता है कि राहुल गांधी ने उदाहारण के तौर पर सोमवार को जो बात कही थी वह झूठी थी। दरअसल कोका काला के मालिक ने कभी भी शिकंजी बेची ही नहीं थी। जिस कारण से सोशल मीडिया पर लोगों ने उनसे झूठ बोलने का तो किसी ने अधूरी जानकारी रखने की बात कही है। वहीं, अपने इस बयान के कारण वह एक बार फिर से लोगों ने नजरों ने चढ़ गए हैं। फिलहाल इस बयान पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक सफाई अभी तक नहीं आई है।  

टॅग्स :राहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"