लाइव न्यूज़ :

चुनाव संबंधी सेवाएं मोबाइल फोन के जरिये प्राप्त करने के लिए डाउनलोड करें ‘वोटर हेल्पलाइन’ ऐप: सीइओ

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के लोगों से आग्रह किया कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी सभी सेवाएं मोबाइल फोन के जरिये प्राप्त करने के लिए ‘वोटर हेल्पलाइन’ ऐप डाउनलोड करें।

सिंह ने ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (एसएसआर- 2022) कार्यक्रम के बारे में छात्रों, माता पिता और शिक्षकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए शिक्षा विभाग के निदेशक हिमांशु गुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों संग बातचीत की। दिल्ली के मतदाताओं की सूची का एसएसआर एक नवंबर से शुरू होगा।

इस प्रक्रिया के दौरान, एक जनवरी 2022 या उससे पहले जो व्यक्ति 18 वर्ष की आयु से ऊपर का होगा वह मतदाता के तौर पर पंजीकरण कराने के योग्य होगा। अंतिम सूची पांच जनवरी को प्रकाशित की जाएगी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सिंह ने दिल्ली के 18 साल से अधिक के सभी नागरिकों को ‘वोटर हेल्पलाइन’ ऐप तत्काल डाउनलोड करने को कहा जिससे भारत निर्वाचन आयोग की चुनाव संबंधी सभी सेवाओं की जानकारी मोबाइल फोन पर मिल सकेगी।

उन्होंने दिव्यांग नागरिकों से ‘पीडब्ल्यूडी’ ऐप डाउनलोड करने को कहा जो कि निर्वाचन आयोग का मोबाइल ऐप है। उन्होंने कहा कि ऐप के अलावा वेबसाइट पर भी सभी सेवाएं उपलब्ध होंगी। बयान में कहा गया कि मतदाताओं के पंजीकरण के लिए छह, सात, 27 और 28 नवंबर को दिल्ली के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण