लाइव न्यूज़ :

'न्याय का मजाक मत बनाओ..', ट्रायल में 4 साल की देरी पर सुप्रीम कोर्ट की NIA को फटकार

By आकाश चौरसिया | Updated: July 3, 2024 13:48 IST

9 फरवरी 2020 को सुबह 9:30 बजे अपीलकर्ता को खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने पकड़ा था। इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद नकली नोट बरामद किए गए और आरोपी पर आरोप लगा कि उसके पास जो नोट मिले वो पाकिस्तान के थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुप्रीम कोर्ट की NIA को जमकर फटकारन्याय का मजाक मत बनाओ- सुप्रीम कोर्ट 2020 में पकड़े गए, आरोपी को 4 साल बाद भी न्याय नहीं मिल, इसलिए SC ने ऐसा कहा

नई दिल्ली: 4 साल बाद जेल से बाहर आए आरोपी के लिए ट्रायल पर हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय एजेंसी एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को कड़ी फटकार लगाई है। आरोपी के विरुद्ध गैर-कानूनी गतिविधि एक्ट, 1967 के तहत दर्ज हुआ था। इसी केस की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि न्याय के लिए आप मजाक न बनाएं और कहा कि भले ही आरोपी पर गंभीर अपराध करने का आरोप है, फिर भी उसे त्वरित सुनवाई का अधिकार है। 

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जमशेद बुरजोर पारदीवाला ने सुनवाई के दौरान केंद्रीय एजेंसी से कहा कि आप ने न्याय का मजाक बनाकर रख दिया है। आप राज्य हैं और आप एनआईए हैं। आरोपी को तुरंत सुनवाई का अधिकार है, चाहे उसने किसी भी तरह का अपराध किया हो। हो सकता है कि उसने कोई गंभीर अपराध किया हो, लेकिन मुकदमा शुरू करने का दायित्व आपका है। वह पिछले चार साल से जेल में है। आज तक, आरोप तय नहीं किया गया है। 

हमें बताएं कि आरोपी को कितने समय तक जेल में रहना- SC यह देखते हुए कि 80 गवाहों से पूछताछ की जानी है, न्यायाधीश ने टिप्पणी की, "आप 80 गवाहों से पूछताछ करने का प्रस्ताव रखते हैं। तो, हमें बताएं कि आरोपी को कितने समय तक जेल में रहना चाहिए?" 

सुनवाई में शामिल न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां भी शामिल थे, बॉम्बे उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ एक अपील पर सुनवाई कर रही थी, जिसने UAPA के तहत अभियोजन के संबंध में अपीलकर्ता को जमानत पर रिहा करने से इनकार कर दिया था। सबसे पहले, एनआईए और राज्य के वकीलों ने समय देने की प्रार्थना की, हालांकि, आरोपियों की लंबी कैद को देखते हुए, अदालत ने मामले को स्थगित करने से मना कर दिया।

आरोपों के मुताबिक, 9 फरवरी 2020 को सुबह 9:30 बजे अपीलकर्ता को खुफिया सूचना के आधार पर मुंबई पुलिस ने पकड़ा था। इस तरह की कार्रवाई को अंजाम देने के बाद नकली नोट बरामद किए गए और आरोपी पर आरोप लगा कि उसके पास जो नोट मिले वो पाकिस्तान के थे।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया