लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: वरुण गांधी का सरकार पर आपदा में अवसर खोजने का आरोप, कहा- गलत फैसले के कारण 15 हजार छात्र युद्धभूमि में फंसे

By विशाल कुमार | Updated: February 28, 2022 13:55 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में लड़की का दावा है कि जहां अन्य देशों ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकाल लिया है, तो वहीं भारत सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रा ने पश्चिमी यूक्रेन जाने के लिए कहने के भारतीय दूतावास के दिशानिर्देश की आलोचना की।छात्रा ने कहा कि वे सीमा से 800 किलोमीटर दूर हैं और उस दूरी की यात्रा करने का कोई साधन नहीं है।वरुण गांधी ने कहा 15 हजार से अधिक छात्र अव्यवस्था के बीच अभी भी युद्धभूमि में फंसे हुए है।

नई दिल्ली: यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने जैसे अन्य लोगों के साथ फंसी एक भारतीय छात्रा ने भारतीय दूतावास पर आरोप लगाया है कि रूस के हमले के बीच वहां से निकालने में मदद मांगने के लिए किए जा रहे उनके कॉल को काट दिया जा रहा है।

भाजपा सांसद वरुण गांधी द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक वीडियो में लड़की का दावा है कि जहां अन्य देशों ने अपने नागरिकों को यूक्रेन से बाहर निकाल लिया है, तो वहीं भारत सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।

भारतीय लोगों और छात्रों को पश्चिमी यूक्रेन जाने के लिए कहने के भारतीय दूतावास के दिशानिर्देश की आलोचना करते हुए छात्रा ने कहा कि वे सीमा से 800 किलोमीटर दूर हैं और आधिकारिक सहायता के बिना उस दूरी की यात्रा करने का कोई साधन नहीं है।

छात्रा ने कहा कि उनका कहना है कि वे भारतीय छात्रों को सीमा से बाहर निकाल रहे हैं। सीमा हमारे वर्तमान स्थान से 800 किमी दूर है। हम छात्र उन सीमाओं पर कैसे जा सकते हैं? भारत सरकार हमारी कोई मदद नहीं कर रही है।

वहीं, वीडियो को शेयर करते हुए वरुण गांधी ने कहा कि सही समय पर सही फैसले न लिए जाने के कारण 15 हजार से अधिक छात्र भारी अव्यवस्था के बीच अभी भी युद्धभूमि में फंसे हुए है। ठोस रणनीतिक और कूटनैतिक कार्यवाही कर इनकी सुरक्षित वापसी इन पर कोई उपकार नहीं बल्कि हमारा दायित्व है। हर आपदा में ‘अवसर’ नही खोजना चाहिए।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने रविवार को कहा कि भारत के लिए मुख्य चिंता कीव सहित उन क्षेत्रों में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जहां भीषण लड़ाई चल रही है। 

उन्होंने कहा कि कीव में करीब दो हज़ार भारतीय हैं। श्रृंगला ने बताया कि भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है और उनमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते चार्टर्ड विमानों से घर लाया जा चुका है।

वहीं, एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद, पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाने और व्यक्तिगत रूप से युद्धग्रस्त राष्ट्र से भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयासों की निगरानी और समन्वय करने का निर्देश दिया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादमोदी सरकारवरुण गांधीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब