साबरमती आश्रम में गांधी जी को भूल गए ट्रंप, विजिटर बुक में पीएम मोदी के लिए लिखी ये बात 

By पल्लवी कुमारी | Published: February 24, 2020 01:11 PM2020-02-24T13:11:05+5:302020-02-24T13:11:05+5:30

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वो 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

Donald Trump in visitors' book Sabarmati Ashram,To my great friend PM Modi | साबरमती आश्रम में गांधी जी को भूल गए ट्रंप, विजिटर बुक में पीएम मोदी के लिए लिखी ये बात 

तस्वीर स्त्रोत्र- ANI ट्विटर हैंडल

Highlightsअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज से दो दिवसीय भारत के दौरे पर हैं। डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी आज अहमदाबाद में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप अहमदाबाद एयरपोर्ट से साबरमती आश्रम पहुंचे थे। साबरमती आश्रम से वह मोटेरा स्टेडियम के लिए रवाना हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक महात्मा गांधी के बारे में लिखना भूल गए हैं। अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप ने साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में लिखा 'मेरे अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस शानदार दौरे के लिए धन्यवाद।' अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत का पहला दौरा है। वह भारत के दो दिवसीय यात्रा पर हैं। 

अमेरिकी राष्ट्रपति का प्लेन गुजरात के अहमदाबाद में लैंड किया। जहां पीएम मोजी ने उनका गेल लगाकर स्वागत किया। अहमदाबाद के मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में ट्रंप का नागरिक अभनिंदन होगा पीएम नरेंद्र मोदी वहां ट्रंप के साथ मौजूद रहेंगे। 
डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी (अमेरिका फर्स्ट लेडी) मेलानिया ट्रंप भी भारत आई हैं। डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी के अलावा उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद भी हैं।

साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्र​पति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने चरखा चलाया। पीएम मोदी ने ट्रंप को साबरमति आश्रम के बारे में भी बताया। 

Web Title: Donald Trump in visitors' book Sabarmati Ashram,To my great friend PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे