लाइव न्यूज़ :

मेहुल चोकसी को डोमिनिका में अवैध एंट्री के मामले में मिली राहत, दर्ज केस लिया गया वापस

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 21, 2022 12:33 IST

भारत के भगौड़े कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध एंट्री करने के मामले में दर्ज केस वापस ले लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमेहुल चोकसी को डोमिनिका में अवैध एंट्री करने के मामले में राहत मिल गई है।चोकसी के खिलाफ डोमिनिका में अवैध एंट्री करने के मामले में दर्ज केस वापस ले लिया गया है।

नई दिल्ली: भारत के भगौड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को डोमिनिका में अवैध एंट्री करने के मामले में राहत मिल गई है। दरअसल, चोकसी के खिलाफ दर्ज मामला अब वापस ले लिया गया है। चोकसी पिछले साल 23 मई को एंटीगुआ से लापता हो गया था और रहस्यमय तरीके से डोमिनिका में सामने आया था। पिछले साल जुलाई में डोमिनिका हाई कोर्ट से मेडिकल आधार पर जमानत मिलने के बाद वह वापस एंटीगुआ चला गया था।

चोकसी ने 'अवैध प्रवेश' के दावे के खिलाफ अपना मामला लड़ा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 23 मई को एंटीगुआ के जॉली हार्बर से एंटीगुआ और भारतीय की तरह दिखने वाले पुलिसकर्मियों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया था और एक नाव पर डोमिनिका लाया गया था। वह एक नागरिक के रूप में साल 2018 से एंटीगुआ में रह रहे हैं। 

सीबीआई ने हाल ही में भगोड़े हीरा कारोबारी और उसकी कंपनी गीतांजलि जेम्स के खिलाफ इंडस्ट्रियल फाइनेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (आईएफसीआई) से कथित तौर पर धोखाधड़ी करने का नया मामला दर्ज किया है। चोकसी और उनके भतीजे नीरव मोदी पर मुंबई में ब्रैडी हाउस शाखा में अपने अधिकारियों को रिश्वत देकर लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (एलओयू) और विदेशी लेटर ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) का उपयोग करके कुल मिलाकर 13,500 करोड़ रुपए की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को धोखा देने का आरोप है।

मेहुल चोकसी ने जनवरी 2018 के पहले सप्ताह में भारत से भागने से पहले ही निवेश कार्यक्रम द्वारा नागरिकता का उपयोग करते हुए 2017 में एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी, जबकि नीरव मोदी बार-बार जमानत से इनकार करने के बाद लंदन की जेल में बंद है और भारत के प्रत्यर्पण का चुनाव लड़ रहा है।

टॅग्स :मेहुल चौकसीपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)Punjab National Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

कारोबारसार्वजनिक क्षेत्र बैंकः एमडी, ईडी पद परआवेदन दे सकेंगे निजी क्षेत्र के उम्मीदवार?, 21 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य, आखिर क्यों विरोध में उतरे कर्मचारी संगठन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?