लाइव न्यूज़ :

"क्या महाराष्ट्र में कानून का डर है?, ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं देखी गई", आदित्य ठाकरे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता की हुई हत्या के बाद उठाया शिंदे सरकार पर सवाल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 9, 2024 07:38 IST

शिवसेना (यूटीबी) के वरिष्ठ नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई में पार्टी के नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर की गई हत्या के बाद महाराष्ट्र में कनून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य ठाकरे ने शिवसेना (यूटीबी) नेता अभिषेक घोसालकर की हुई हत्या के बाद घेरा शिंदे सरकार को ठाकरे ने एकनाथ शिंदे सरकार पर महाराष्ट्र में कनून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाया मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अराजकता का माहौल है, जो पहले की सरकारों में कभी नहीं देखी गई

मुंबई: शिवसेना (यूटीबी) के वरिष्ठ नेता आदित्य ठाकरे ने बीते गुरुवार को मुंबई में पार्टी के नेता अभिषेक घोसालकर की गोली मारकर की गई हत्या के बाद महाराष्ट्र में कनून-व्यवस्था फेल होने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को आरोपों के कटघरे में खड़ा किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और पूर्व की एमवीए सरकार में मंत्री रहे आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में जो हालात हैं, वो सीधे तौर पर अराजकता की ओर इशारा कर रहे हैं और पिछली सरकारों में ऐसी स्थिति कभी नहीं देखी गई।

ठाकरे की यह तीखी प्रतिक्रिया पार्टी के नेता अभिषेक घोसालकर की मुंबई के दहिसर इलाके में कथित तौर पर मौरिस नोरोन्हा नामक हत्यारे के हमले के बाद आया है, जिसमें घोसालकर की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक अपराध को अंजाम देने के बाद हमलावर नोरोन्हा ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

आदित्य ठाकरे ने इस घटना के संबंध में मौजूदा सरकार के तहत कानून और व्यवस्था के पूरी तरह से फेल होने का दावा करते हुए अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर किये पोस्ट में कहा, "महाराष्ट्र ने पहले जैसी अराजकता देखी है। कानून-व्यवस्था की स्थिति को विफल होते देखना शब्दों से परे चौंकाने वाला है। क्या आज आम आदमी की सुरक्षा के लिए कोई व्यवस्था मौजूद है? क्या कानून का डर मौजूद है? प्रशासन पूरी तरह से नदारद हो गया है।"

वहीं इस हमले के संबंध में मुंबई पुलिस ने कहा कि उनकी ओर से हमलावर मौरिस नोरोन्हा को कोई लाइसेंसी हथियार नहीं जारी किया गया था।

पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद कहा, "दहिसर इलाके में हुई गोलीबारी की घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार के अवैध होने का संदेह है। मुंबई पुलिस द्वारा मौरिस को कोई हथियार लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। अभिषेक घोसालकर की हत्या से जुड़ा मामला मुंबई पुलिस अपराध शाखा को सौंप दिया गया है औऱ आगे की जांच जारी है।''

खबरों के मुताबिक पुलिस ने मृतक शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक घोसालकर के पार्थिव शरीर के पोस्टमार्टम के लिए उसे सरकारी जेजे अस्पताल भेज दिया है। इस घटना ने राज्य के कई विपक्षी नेताओं में रोष पैदा कर दिया है।

इस बीच शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए सीएम शिंदे और डिप्टी देवेंद्र फड़नवीस के इस्तीफे की मांग की है।

राउत ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर किये पोस्ट में कहा, "महाराष्ट्र में गुंडों का राज है! मौरिस नोरोन्हा, जिसने अभिषेक घोसालकर को गोली मारी थीष वह चार दिन पहले मुख्यमंत्री के बंगले में था और उसने मुख्यमंत्री शिंदे ने उससे मुलाकात की थी। जहां मौरिस को शिंदे सेना में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। हत्या से साबित हो गया है कि देवेंद्र फड़नवीस गृह मंत्री के रूप में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।"

वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा कि यह घटना महाराष्ट्र में 'जंगल राज' की शुरुआत का प्रतीक है। पटोले ने बीते गुरुवार को कहा, "महाराष्ट्र में कानून का कोई शासन नहीं है। राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। सत्तारूढ़ दल के विधायकों द्वारा गोलीबारी की ऐसी घटनाएं महाराष्ट्र में 'जंगल राज' की शुरुआत का प्रतीक हैं।"

गौरतलब है कि इस महीने यह ऐसी दूसरी घटना थी। इससे पहले इसी तरह की एक घटना में भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ ने उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस स्टेशन में शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता महेश गायकवाड़ पर कथित तौर पर गोली चला दी थी, जिस पर विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेमुंबईहत्याशिव सेनाPoliceएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ