लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर कहता रहा- मुझमें हैं कोरोना के लक्षण, दो बार टेस्ट में रिपोर्ट आई निगेटिव, फिर हुई मौत

By स्वाति सिंह | Updated: July 4, 2020 16:19 IST

दिल्ली में 26 वर्षीय एक युवक कहता रहा कि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं, लेकिन दो-दो बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। गुरुवार को शख्स की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में अबतक कोरोना के 92,175 हो गए हैं दिल्ली में कोरोना वायरस की चपेट में आने से 2,864 लोगों की मौत हुई है

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus) का का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहां कोरोना के 92,175 मामले हो गए हैं। जबकि अबतक 2,864 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दिल्ली में 26 वर्षीय एक युवक लगातर कहता रहा कि उसमें कोरोना वायरस के लक्षण हैं, लेकिन जांच में दो-दो बार उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। लेकिन गुरुवार को शख्स की मौत हो गई। 

मौत के बाद परिजनों का कहना है कि वह स्वस्थ था और अचानक से उसे दिक्कत शुरू हुई। जब तक उसे ऑक्सीजन दिया जाता तब तक बहुत देर हो गई थी। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये घटना दिल्ली स्थित मौलाना आजाद डेन्टल इंस्टीट्यूट साइंसेज (MAIDS) में जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर ओरल सर्जरी ऑफ डेंटल इंस्टीट्यूट में कार्यरत डॉक्टर अभिषेक भयाना की है। अपनी मौत से कुछ घंटे पहले 26 वर्षीय भयाना ने अपने भाई अमन से कहा था- 'मुझे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मुझमें कोरोना के लक्षण हैं। मैं 100% पॉजिटिव हूं।' 

हालांकि वह दो बार कोरोना की जांच में निगेटिव पाए गए थे। अभिषेक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, उसके भाई अमन ने बताया, 'गुरुवार की सुबह उसे चक्कर आने लगा, इससे पहले वह पूरी तरह से ठीक था, मैं उसे बताता रहा कि उसे कुछ नहीं होगा। हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वह हमारे साथ नहीं है। हमारे माता-पिता सदमे में हैं।' 

भयाना के भाई अमन ने कहा, 'हम उसे एक चेस्ट स्पेशलिस्ट के पास ले गए। एक्स-रे किया गया और हमें बताया गया कि उसे सीने में इंफेक्शन है। हम यह मानकर चल रहे थे कि यह वायरल बुखार के अलावा कुछ नहीं था, लेकिन उन्होंने कहा कि लक्षण चेस्ट इंफेक्शन के नहीं थे, क्योंकि उन्हें सांस की तकलीफ थी।' भाई ने बताया कि वह कहता रहा कि उसे कोरोना है। दो बार टेस्ट कराने के बाद भी रिपोर्ट निगेटिव आई। ओए इसके दो दिन बात उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी