लाइव न्यूज़ :

तीन पड़ोसी देशों के गैर मुस्लिमों को मिलेगी भारतीय नागरिकता, गृह मंत्रालय ने डीएम-गृह सचिवों को दी ताकत

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 9, 2022 16:20 IST

नौ राज्य जहां नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारतीय नागरिकता दी गई है, वे हैं गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृह मंत्रालय ने तीन पड़ोसी देशों के गैर मुस्लिमों को भारतीय नागरिकता देने के लिए जिलाधिकारियों और गृह सचिवों को अधिकार दिए हैंनौ राज्य जहां नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारतीय नागरिकता दी गई है, वे हैं गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान से आने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने के लिए 31 जिलों के जिलाधिकारियों और नौ राज्यों के गृह सचिवों को अधिकार दिए हैं। 

गृह मंत्रालय की 2021-22 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल से 31 दिसंबर 2021 तक पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के गैर-मुस्लिम समुदायों से संबंधित कुल 1414 विदेशियों को नागरिकता अधिनियम 1955 के तहत पंजीकरण या देशीयकरण द्वारा भारतीय नागरिकता दी गई थी। 

नौ राज्य जहां नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत भारतीय नागरिकता दी गई है, वे हैं गुजरात, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और महाराष्ट्र। विशेष रूप से नागरिकता अधिनियम, 1955 के तहत नागरिकता प्रदान करने का कदम न कि विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 (CAA) के तहत महत्वपूर्ण है।

हालांकि, सीएए अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान से आने वाले हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों, पारसियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता प्रदान करता है। मगर सरकार की ओर से अभी तक सीएए के तहत नियमों को अधिसूचित नहीं किया गया है। इसलिए अब तक किसी को भी इसके तहत भारतीय नागरिकता नहीं दी गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र ने 2021-22 में 13 और जिलों के कलेक्टरों और दो और राज्यों के गृह सचिवों को पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, ईसाई या पारसी समुदायों के विदेशियों के संबंध में पंजीकरण या देशीयकरण द्वारा भारतीय नागरिकता प्रदान करने की अपनी शक्तियां 13 और जिलों के कलेक्टरों और दो राज्यों के गृह सचिवों को सौंप दी हैं।

टॅग्स :गृह मंत्रालयCAAअसममहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी