लाइव न्यूज़ :

डीएमआरसी व्यस्त समय के दौरान चुनिंदा स्टेशनों पर प्रतीक्षा समय के बारे में जानकारी मुहैया कराएगी

By भाषा | Updated: November 11, 2020 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवम्बर दिल्ली मेट्रो पहली बार बृहस्पतिवार से कुछ व्यस्त स्टेशनों पर सुबह और शाम के समय औसत प्रतीक्षा समय के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी मुहैया कराएगी।

अधिकारियों ने आज बताया कि यह सूचना व्यस्त समय के दौरान ऐसी स्थिति में मुहैया करायी जाएगी जब इंतजार का समय 20 मिनट से अधिक हो।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को उनकी यात्रा की प्रभावी योजना बनाने में मदद करना है ताकि कोविड-19 महामारी के समय प्रवेश एवं निकास द्वार पर लंबी कतार न लगे।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में कहा, ‘‘पहली बार दिल्ली मेट्रो रेल निगम चुनिंदा व्यस्त स्टेशनों पर सुबह और शाम को भीड़भाड़ वाले समय के दौरान औसत प्रतीक्षा समय के बारे में जानकारी मुहैया कराएगा। ऐसा तब किया जाएगा जब इंतजार का समय 20 मिनट से अधिक हो।’’

इसमें कहा गया है कि इसकी शुरुआत 12 नवंबर से आधिकारिक सोशल मीडिया पेज, डीएमआरसी के हैंडल पर सुबह के ‘पीक ऑवर्स’ (सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे) और (शाम 5:30 बजे से 7:30 तक) दस स्टेशनों पर औसत प्रतीक्षा समय को लेकर अद्यतन जानकारी पोस्ट की जाएगी।

डीएमआरसी ने कहा कि इस पहल के तहत आने वाले स्टेशनों में - चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, पटेल चौक, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, हुडा सिटी सेंटर, लाल किला, बाराखंभा रोड, जेएलएन स्टेडियम और साकेत शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है