लाइव न्यूज़ :

द्रमुक विधायक पी ए अरुणा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 00:35 IST

Open in App

तिरुनेलवेली (तमिलनाडु), 19 नवंबर तमिलनाडु में द्रमुक विधायक पी ए अरुणा को कथित रूप से ''नींद की गोलियों'' का सेवन करने के बाद बृहस्पतिवार को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि राज्य की पूर्व मंत्री अरुणा को बेहोशी की हालत में यहां शिफा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा, ''फिलहाल वह होश में हैं और प्रतिक्रिया दे रही हैं। उनके स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण पहलू भी संतोषजनक हैं।''

अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर मोहम्मद अराफात ने एक बुलेटिन में कहा कि मौजूदा स्वास्थ्य हालात के मद्देनजर उन्हें आईसीयू में ही रखा गया है। डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखे हुए है।

पार्टी सूत्रों ने विस्तृत जानकारी दिये बगैर कहा कि विधायक बीती रात 'नींद की गोलियां' खाने के बाद बीमार पड़ गई थीं।

इस बीच, द्रमुक ने इन खबरों को निराधार बताकर खारिज कर दिया गया है कि विधायक को बुधवार को हुई पार्टी की एक बैठक में 'झड़प' के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसमें उनका कथित रूप से अपमान किया गया था।

पार्टी की वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सदस्य आर एस भारती ने कहा कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित