लाइव न्यूज़ :

द्रमुक प्रतिनिधिमंडल ने विजयन से की मुलाकात, नीट के विरोध में समर्थन मांगा

By भाषा | Updated: October 6, 2021 15:10 IST

Open in App

चेन्नई, सात अक्टूबर द्रमुक के राज्यसभा सदस्य टी के एस एलंगोवन के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने तिरुवनंतपुरम में बुधवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से मुलाकात की और राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के विरोध पर उन्हें एक डोजियर सौंपते हुए इसके खिलाफ लड़ाई में पड़ोसी राज्य का समर्थन मांगा।

एलंगोवन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा लिखा एक पत्र विजयन को सौंपा और उनसे इस परीक्षा का विरोध करने और शिक्षा में ‘‘राज्यों की प्रमुखता’’ को बहाल करने के लिए केरल का समर्थन मांगा।

पार्टी ने एक विज्ञप्ति में यहां बताया कि द्रमुक सांसद ने तमिलनाडु सरकार द्वारा नियुक्त की गयी न्यायाधीश ए के रंजन समिति की सिफारिशों पर रिपोर्ट की एक प्रति भी सौंपी।

कुछ दिनों पहले स्टालिन ने गैर भाजपा शासित राज्यों और गोवा में अपने समकक्षों को पत्र लिखकर नीट का विरोध करने में उनका समर्थन मांगा था, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उनके राज्यों में छात्रों खासतौर से ग्रामीण इलाकों और समाज के वंचित वर्गों से आने वालों को उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिला मिलने में मुश्किल न आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट