लाइव न्यूज़ :

CAA पर बोले डीएमके प्रमुख स्टालिन, कहा- ‘जल्दबाजी में लिया गया निर्णय और निरंकुश’

By भाषा | Updated: December 17, 2019 13:52 IST

विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन यहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने और प्रति साल दो करोड़ रोजगार देने के अपने चुनावी वादे पूरे कर लिए हैं?

Open in App
ठळक मुद्देस्टालिन ने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसी चीजें लागू की गई हैं जो देश के लिए हानिकारक है।अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ‘कश्मीर में लोकतंत्र को दबाया गया’।

द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने संशोधित नागरिकता कानून को ‘जल्दबाजी में लिया गया निर्णय और निरंकुश’ बताते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार का उद्देश्य भारत की प्रगति नहीं बल्कि मुस्लिमों के अधिकारों को कुचलना है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता स्टालिन यहां संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने और प्रति साल दो करोड़ रोजगार देने के अपने चुनावी वादे पूरे कर लिए हैं?

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस तरह के अपने वादे पूरे नहीं किए हैं। स्टालिन ने कहा कि हालांकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐसी चीजें लागू की गई हैं जो देश के लिए हानिकारक है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि ‘कश्मीर में लोकतंत्र को दबाया गया’।

उन्होंने इस दौरान तीन तलाक (मुस्लिम महिला) वैवाहिक रक्षा अधिकार अधिनियम का जिक्र भी किया। स्टालिन ने कहा कि केंद्र नीत भाजपा सरकार का ‘उद्देश्य मुसलमानों को कुचलना और उनका उत्पीड़न करना’ है। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019डीएमकेमोदी सरकारजम्मू कश्मीरधारा ३७०कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह