लाइव न्यूज़ :

बलिया में जिला कारागार के जेलर निलंबित

By भाषा | Updated: August 20, 2021 10:51 IST

Open in App

बलिया के जिला कारागार में निषिद्ध सामग्री मिलने व अनियमितताएं पाए जाने के मामले में जेलर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कारागार विभाग के उप महानिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिला कारागार के जेलर अंजनी गुप्ता को प्रशासनिक अक्षमता, कर्तव्य व दायित्व के प्रति उदासीनता बरतने पर प्रदेश शासन ने निलंबित कर दिया है।उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने गत आठ अगस्त को जिला जेल का निरीक्षण किया था, इस दौरान जेल में निषिद्ध सामग्री मिली थी व अनियमितताएं पाई गई थी।उत्तर प्रदेश शासन ने इसके पूर्व जेल अधीक्षक डॉ यू पी मिश्र को निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध अनुशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। दोनों अधिकारियों को डॉ सम्पूर्णानन्द कारागार प्रशिक्षण संस्थान, लखनऊ से सम्बद्ध किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब