लाइव न्यूज़ :

किन्नर अखाड़े को फर्जी बताए जाने के निर्णय से अखाड़ा परिषद में विवाद

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:20 IST

Open in App

हरिद्धार, तीन जनवरी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की प्रयागराज में हुई बैठक में किन्नर अखाड़े को फर्जी बताए जाने के निर्णय से अखाड़ा परिषद में ही विवाद पैदा हो गया है।

अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज ने यहां रविवार को इस निर्णय पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किन्नर अखाड़े का साथ किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा और वह जूना अखाड़ा के साथ ही इस साल होने वाले हरिद्वार कुंभ में स्नान करेगा।

यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए हरिगिरि महाराज ने जोर देकर कहा, ‘‘किन्नर अखाड़ा हमारा था, हमारा है और हमारा ही रहेगा, भले ही इसके लिए हमें अखाड़ा परिषद से निकाल दिया जाए।’’

उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद महामंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा कि वह भले ही अखाड़ा परिषद का हिस्सा ना रहें पर किन्नर अखाड़ा को नहीं छोड़ेंगे।

हरिगिरि महाराज कहा कि उन्होंने किन्नर अखाड़ा को साथ स्नान का वचन दिया है उनका काम वचन की रक्षा करना है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने साल 2010 में भी स्नान छोड़ दिया था और एक बार फिर संकल्प लेते हैं कि अगर पूरी जिंदगी भी कुम्भ स्नान का अवसर नहीं मिले तो कोई दुःख नहीं होगा लेकिन वह पूरी तरह से किन्नर अखाड़े के साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले