लाइव न्यूज़ :

अश्लील फिल्में शूट करने वाला निर्देशक गुजरात से गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 10, 2021 20:44 IST

Open in App

मुंबई, 10 फरवरी मुंबई पुलिस ने अश्लील फिल्म बनाने वाले गिरोह से संबंधित मामले में फिल्में शूट करने वाले निर्देशक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक अभिनेत्री समेत अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पिछले हफ्ते अश्लील फिल्में बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया था।

उन्होंने बताया कि शहर की अपराध शाखा के प्रॉपर्टी प्रकोष्ठ ने 40 वर्षीय नौवें आरोपी को मंगलवार को गुजरात के सूरत से दबोच लिया।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी कलाकारों की नग्न फिल्मों का निर्देशन करता था और उन्हें ओवर द टॉप (ओटीटी) प्लेटफॉर्मों को भेज देता था।

अधिकारी ने कहा कि यह आरोपी एक साल से ऐसे कृत्यों में संलिप्त था। उसे अदालत में पेश किया जिसने उसे 15 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पिछले हफ्ते पुलिस की प्रोपर्टी प्रकोष्ठ ने यहां मालवानी इलाके के मढ में स्थित एक बंगले पर छापा मारा था और मॉडलों एवं कलाकारों की अश्लील फिल्में बनाने के गिरोह का भंडाफोड़ किया था। वे सोशल मीडिया ऐप और वेबसाइट पर इन अश्लील फिल्मों को अपलोड करते थे।

अधिकारी ने बताया कि शुरू में तो पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था । बाद में तीन और लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अभिनेत्री और विदेशी प्रोडक्शन हाउस का एक प्रतिनिधि शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे अश्लील फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर किया गया है। उसकी शिकायत पर भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। अबतक कुल दो प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी हैं।

पिछले हफ्ते मारे गए छापे में, पुलिस ने छह मोबाइल फोन, एक लेपटॉप, कैमरे, मेमोरी कार्ड और 5.68 लाख रुपये कीमत के अन्य उपकरण जब्त किए थे।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, सूचना एवं प्रौद्योगिकी अधिनियम, महिला का अभद्र चित्रण (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू